TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

09-06-2026

मोटा टिकट खरीद स्टेडियम में लगाया वेंचर फंडिंग का मेला

  •  मनोरंजन टिकटिंग के स्वर्ण युग में आपका स्वागत है, जहां किसी बड़े खेल आयोजन या संगीत कॉन्सर्ट में भाग लेना एक छुट्टी से कम और धन-प्रबंधन निर्णय तथा स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला फैसला अधिक हो गया है। लेटेस्ट उदाहरण न्यूयॉर्क से आया है, जहां 27 साल के सूखे के बाद एनवाई निक्स का एनबीए फाइनल में जगह बनाने  ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन को दुनिया की सबसे महंगी अस्थायी रियल एस्टेट बना दिया है।  रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ कोर्टसाइड टिकटों के लिए आपको 1.76 लाख डॉलर यानी 1.68 करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। यहां तक की जनरल सीट्स के टिकट भी हजारों डॉलर में पहुंच गए हैं। कपल के लिए कोर्टसाइड टिकट तो लगभग 2.80 लाख डॉलर (लगभग 2.6 करोड़ रुपये) में बिका। एमएसजी एरिना में दूर की सीटें (जिन्हें नोजब्लीड सीट्स कहते हैं) पर बैठे लोगों को मैच देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ती है फिर भी इन सीट्स के टिकट 4 हजार डॉलर में बिक रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की रात के तीसरे गेम के लिए बिकने वाला सबसे सस्ता टिकट 9,365 डॉलर (लगभग 8.8 लाख रुपये) था। म्यूजिक कॉन्सर्ट की तरह ही स्पोटर््स इवेंट्स भी अब लक्जरी लाइफस्टाइल के साथ जुड़ रहे हैं। अमेरिका में, टेलर स्विफ्ट के इरास टूर के कॉन्सर्ट टिकटों की खूब सट्टेबाजी होती है। फैन टिकट नहीं खरीदते वे फंडिंग का पैकेज जुटा लेते हैं। सुपर बाउल एक खेल आयोजन से कम और हेज-फंड मैनेजर्स की वार्षिक सभा के रूप में बदल गया है। विश्व कप फुटबॉल मैच, जो 11 जून को शुरू होंगे, भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 2026 टूर्नामेंट में भाग लेने वाले प्रशंसकों की रिपोर्ट है कि टिकटों पर हजारों डॉलर खर्च कर रहे हैं। हाल ही में पेरिस सेंट-जर्मेन और आर्सेनल के बीच हुए चैंपियंस लीग फाइनल ने टिकट की कीमतें साधारण समर्थकों की पहुंच से तेजी से बाहर हो गईं। आधिकारिक टिकट कुछ सौ यूरो से लेकर 1 हजार यूरो से अधिक तक थे, जबकि ब्लैक में ये टिकट्स कई हजार तक में बिके। एनेलिस्ट कहते हैं कि आज का फुटबॉल फैन किसी वेंचर कैपिटलिस्ट जैसा दिखता है जो एक टिकट खरीदकर स्टार्टअप राउंड में जाना चाहता है।

Share
मोटा टिकट खरीद स्टेडियम में लगाया वेंचर फंडिंग का मेला

 मनोरंजन टिकटिंग के स्वर्ण युग में आपका स्वागत है, जहां किसी बड़े खेल आयोजन या संगीत कॉन्सर्ट में भाग लेना एक छुट्टी से कम और धन-प्रबंधन निर्णय तथा स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला फैसला अधिक हो गया है। लेटेस्ट उदाहरण न्यूयॉर्क से आया है, जहां 27 साल के सूखे के बाद एनवाई निक्स का एनबीए फाइनल में जगह बनाने  ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन को दुनिया की सबसे महंगी अस्थायी रियल एस्टेट बना दिया है।  रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ कोर्टसाइड टिकटों के लिए आपको 1.76 लाख डॉलर यानी 1.68 करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। यहां तक की जनरल सीट्स के टिकट भी हजारों डॉलर में पहुंच गए हैं। कपल के लिए कोर्टसाइड टिकट तो लगभग 2.80 लाख डॉलर (लगभग 2.6 करोड़ रुपये) में बिका। एमएसजी एरिना में दूर की सीटें (जिन्हें नोजब्लीड सीट्स कहते हैं) पर बैठे लोगों को मैच देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ती है फिर भी इन सीट्स के टिकट 4 हजार डॉलर में बिक रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की रात के तीसरे गेम के लिए बिकने वाला सबसे सस्ता टिकट 9,365 डॉलर (लगभग 8.8 लाख रुपये) था। म्यूजिक कॉन्सर्ट की तरह ही स्पोटर््स इवेंट्स भी अब लक्जरी लाइफस्टाइल के साथ जुड़ रहे हैं। अमेरिका में, टेलर स्विफ्ट के इरास टूर के कॉन्सर्ट टिकटों की खूब सट्टेबाजी होती है। फैन टिकट नहीं खरीदते वे फंडिंग का पैकेज जुटा लेते हैं। सुपर बाउल एक खेल आयोजन से कम और हेज-फंड मैनेजर्स की वार्षिक सभा के रूप में बदल गया है। विश्व कप फुटबॉल मैच, जो 11 जून को शुरू होंगे, भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 2026 टूर्नामेंट में भाग लेने वाले प्रशंसकों की रिपोर्ट है कि टिकटों पर हजारों डॉलर खर्च कर रहे हैं। हाल ही में पेरिस सेंट-जर्मेन और आर्सेनल के बीच हुए चैंपियंस लीग फाइनल ने टिकट की कीमतें साधारण समर्थकों की पहुंच से तेजी से बाहर हो गईं। आधिकारिक टिकट कुछ सौ यूरो से लेकर 1 हजार यूरो से अधिक तक थे, जबकि ब्लैक में ये टिकट्स कई हजार तक में बिके। एनेलिस्ट कहते हैं कि आज का फुटबॉल फैन किसी वेंचर कैपिटलिस्ट जैसा दिखता है जो एक टिकट खरीदकर स्टार्टअप राउंड में जाना चाहता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news