TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

13-06-2026

अमेरिका-ईरान के बीच डील की उम्मीद में ‘झूमे’ शेयर बाजार

  •  अमेरिका-ईरान संघर्ष थमने के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार उछाल आया। सेंसेक्स 1,695 अंक से अधिक चढ़ गया जबकि निफ्टी में करीब 461 अंक की तेजी दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,695.40 अंक यानी 2.30 प्रतिशत उछलकर 75,527.95 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 461.30 अंक यानी 1.99 प्रतिशत बढक़र 23,622.90 पर बंद हुआ। विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सकारात्मक बयान से शेयर बाजार में तेजी का रुझान रहा। ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध समाप्त होने और दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर सहमति बनने की बात कही है। इससे वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी और निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), टाइटन, इटर्नल और एचडीएफसी बैंक के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।  दूसरी तरफ, सेंसेक्स में शामिल टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड ही नुकसान में रहने वाली कंपनियों में शामिल रहीं। शुक्रवार शाम 6 बजे खबर लिखे जाने के समय तक वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3 प्रतिशत गिरकर 88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। लिवलांग वेल्थ के शोध विश्लेषक हरिप्रसाद के. ने कहा, अमेरिका-ईरान संघर्ष थमने की खबर आने से हाल के दिनों की सबसे बड़ी तेजी देखी गई। वैश्विक जोखिम धारणा में सुधार, भू-राजनीतिक तनाव में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू शेयर बाजार को समर्थन मिला। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,987.09 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की थी। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 150.63 अंक गिरकर 73,832.55 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 53.35 अंक फिसलकर 23,161.60 अंक पर आ गया था।

Share
अमेरिका-ईरान के बीच डील की उम्मीद में ‘झूमे’ शेयर बाजार

 अमेरिका-ईरान संघर्ष थमने के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार उछाल आया। सेंसेक्स 1,695 अंक से अधिक चढ़ गया जबकि निफ्टी में करीब 461 अंक की तेजी दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,695.40 अंक यानी 2.30 प्रतिशत उछलकर 75,527.95 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 461.30 अंक यानी 1.99 प्रतिशत बढक़र 23,622.90 पर बंद हुआ। विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सकारात्मक बयान से शेयर बाजार में तेजी का रुझान रहा। ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध समाप्त होने और दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर सहमति बनने की बात कही है। इससे वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी और निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), टाइटन, इटर्नल और एचडीएफसी बैंक के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।  दूसरी तरफ, सेंसेक्स में शामिल टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड ही नुकसान में रहने वाली कंपनियों में शामिल रहीं। शुक्रवार शाम 6 बजे खबर लिखे जाने के समय तक वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3 प्रतिशत गिरकर 88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। लिवलांग वेल्थ के शोध विश्लेषक हरिप्रसाद के. ने कहा, अमेरिका-ईरान संघर्ष थमने की खबर आने से हाल के दिनों की सबसे बड़ी तेजी देखी गई। वैश्विक जोखिम धारणा में सुधार, भू-राजनीतिक तनाव में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू शेयर बाजार को समर्थन मिला। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,987.09 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की थी। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 150.63 अंक गिरकर 73,832.55 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 53.35 अंक फिसलकर 23,161.60 अंक पर आ गया था।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news