TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

20-11-2026

महाराष्ट्र में नए वेतन नियम लागू, सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा काम नहीं कर सकेंगे कर्मचारी

  •  महाराष्ट्र सरकार ने कर्मचारियों के वेतन और काम के घंटों को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। महाराष्ट्र वेतन नियम, 2026 के तहत कर्मचारियों के लिए सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे काम करने की सीमा तय की गई है। नए नियम 5 नवंबर को अधिसूचित किए गए थे और राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही पूरे राज्य में लागू हो गए हैं। राज्य के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर के अनुसार, नए नियमों का उद्देश्य कर्मचारियों के वेतन संबंधी अधिकारों को मजबूत करना और वेतन की गणना में एकरूपता लाना है। इन नियमों ने महाराष्ट्र न्यूनतम वेतन नियम, 1963 और महाराष्ट्र वेतन भुगतान नियम, 1963 की जगह ली है। हालांकि, ये नियम राज्य सरकार के कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन निर्धारण पर लागू नहीं होंगे। नए प्रावधानों के अनुसार, दैनिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए सामान्य कार्य दिवस आठ घंटे का होगा। अन्य वेतन अवधि के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सप्ताह में काम की अधिकतम सीमा 48 घंटे तय की गई है। नियोक्ताओं को प्रत्येक कर्मचारी को साप्ताहिक अवकाश देना अनिवार्य होगा। यदि किसी कर्मचारी से छुट्टी के दिन काम कराया जाता है, तो उसे बदले में दूसरे दिन अवकाश देना होगा। इसके अलावा, छुट्टी के दिन काम करने पर सामान्य वेतन दर से कम से कम दोगुना भुगतान करना होगा। नए नियमों में वेतन की एक समान परिभाषा भी तय की गई है। इसमें मूल वेतन, महंगाई भत्ता और नौकरी में बनाए रखने के लिए दिया जाने वाला भत्ता शामिल होगा। यदि अन्य भत्तों की कुल राशि कुल पारिश्रमिक के 50 प्रतिशत से अधिक होती है, तो अतिरिक्त राशि को वेतन में शामिल किया जाएगा। इससे ग्रेच्युटी सहित अन्य वैधानिक लाभों की गणना में स्पष्टता आएगी। सरकार न्यूनतम वेतन की दर दैनिक आधार पर तय करेगी। प्रति घंटे का वेतन निकालने के लिए दैनिक दर को आठ से विभाजित किया जाएगा, जबकि मासिक वेतन की गणना दैनिक दर को 26 से गुणा करके होगी। कर्मचारियों को उनके कौशल के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है।

Share
महाराष्ट्र में नए वेतन नियम लागू, सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा काम नहीं कर सकेंगे कर्मचारी

 महाराष्ट्र सरकार ने कर्मचारियों के वेतन और काम के घंटों को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। महाराष्ट्र वेतन नियम, 2026 के तहत कर्मचारियों के लिए सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे काम करने की सीमा तय की गई है। नए नियम 5 नवंबर को अधिसूचित किए गए थे और राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही पूरे राज्य में लागू हो गए हैं। राज्य के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर के अनुसार, नए नियमों का उद्देश्य कर्मचारियों के वेतन संबंधी अधिकारों को मजबूत करना और वेतन की गणना में एकरूपता लाना है। इन नियमों ने महाराष्ट्र न्यूनतम वेतन नियम, 1963 और महाराष्ट्र वेतन भुगतान नियम, 1963 की जगह ली है। हालांकि, ये नियम राज्य सरकार के कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन निर्धारण पर लागू नहीं होंगे। नए प्रावधानों के अनुसार, दैनिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए सामान्य कार्य दिवस आठ घंटे का होगा। अन्य वेतन अवधि के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सप्ताह में काम की अधिकतम सीमा 48 घंटे तय की गई है। नियोक्ताओं को प्रत्येक कर्मचारी को साप्ताहिक अवकाश देना अनिवार्य होगा। यदि किसी कर्मचारी से छुट्टी के दिन काम कराया जाता है, तो उसे बदले में दूसरे दिन अवकाश देना होगा। इसके अलावा, छुट्टी के दिन काम करने पर सामान्य वेतन दर से कम से कम दोगुना भुगतान करना होगा। नए नियमों में वेतन की एक समान परिभाषा भी तय की गई है। इसमें मूल वेतन, महंगाई भत्ता और नौकरी में बनाए रखने के लिए दिया जाने वाला भत्ता शामिल होगा। यदि अन्य भत्तों की कुल राशि कुल पारिश्रमिक के 50 प्रतिशत से अधिक होती है, तो अतिरिक्त राशि को वेतन में शामिल किया जाएगा। इससे ग्रेच्युटी सहित अन्य वैधानिक लाभों की गणना में स्पष्टता आएगी। सरकार न्यूनतम वेतन की दर दैनिक आधार पर तय करेगी। प्रति घंटे का वेतन निकालने के लिए दैनिक दर को आठ से विभाजित किया जाएगा, जबकि मासिक वेतन की गणना दैनिक दर को 26 से गुणा करके होगी। कर्मचारियों को उनके कौशल के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news