TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

21-11-2026

30 की उम्र पार करते ही पुरुषों की सेहत पर खतरा, 78 हजार जांचों में 13 हजार से ज्यादा रिपोर्ट खराब

  •  करियर बनाने की दौड़, परिवार की जिम्मेदारियों और कामकाज के दबाव में पुरुष अपनी सेहत को नजरअंदाज कर रहे हैं। 30 साल की उम्र पार करने के बाद यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। एक निजी जांच संस्थान की करीब 78 हजार मेडिकल जांचों के विश्लेषण में 13 हजार से ज्यादा रिपोर्ट असामान्य मिली हैं। महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के मुताबिक, पिछले छह महीने में 30 साल और उससे अधिक उम्र के पुरुषों की करीब 78,000 जांचों का विश्लेषण किया गया। इसमें 46 प्रतिशत हृदय संबंधी जांचों के नतीजे सामान्य नहीं मिले, जबकि 20 प्रतिशत से ज्यादा छाती के एक्स-रे में भी गड़बड़ी सामने आई। करीब दो प्रतिशत प्रयोगशाला जांचों में गंभीर समस्याएं मिलीं, जिन पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दिल और किडनी की बीमारियां तथा फैटी लिवर शुरुआती दौर में बिना किसी खास लक्षण के बढ़ सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव, अनियमित खानपान और नींद पूरी नहीं होना भी बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैं। डॉक्टरों ने 30 साल की उम्र के बाद नियमित हेल्थ चेकअप कराने और ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, किडनी तथा लिवर की जांच पर ध्यान देने की सलाह दी है।

Share
30 की उम्र पार करते ही पुरुषों की सेहत पर खतरा, 78 हजार जांचों में 13 हजार से ज्यादा रिपोर्ट खराब

 करियर बनाने की दौड़, परिवार की जिम्मेदारियों और कामकाज के दबाव में पुरुष अपनी सेहत को नजरअंदाज कर रहे हैं। 30 साल की उम्र पार करने के बाद यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। एक निजी जांच संस्थान की करीब 78 हजार मेडिकल जांचों के विश्लेषण में 13 हजार से ज्यादा रिपोर्ट असामान्य मिली हैं। महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के मुताबिक, पिछले छह महीने में 30 साल और उससे अधिक उम्र के पुरुषों की करीब 78,000 जांचों का विश्लेषण किया गया। इसमें 46 प्रतिशत हृदय संबंधी जांचों के नतीजे सामान्य नहीं मिले, जबकि 20 प्रतिशत से ज्यादा छाती के एक्स-रे में भी गड़बड़ी सामने आई। करीब दो प्रतिशत प्रयोगशाला जांचों में गंभीर समस्याएं मिलीं, जिन पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दिल और किडनी की बीमारियां तथा फैटी लिवर शुरुआती दौर में बिना किसी खास लक्षण के बढ़ सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव, अनियमित खानपान और नींद पूरी नहीं होना भी बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैं। डॉक्टरों ने 30 साल की उम्र के बाद नियमित हेल्थ चेकअप कराने और ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, किडनी तथा लिवर की जांच पर ध्यान देने की सलाह दी है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news