TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

17-11-2026

मकान खरीदारों के संगठन एफपीसीई ने रियल एस्टेट के लिए राष्ट्र अपीलीय न्यायाधिकरण की मांग की

  •  घर खरीदारों के संगठन फोरम फॉर पीपुल्स कलेक्टिव एफर्ट्स (एफपीसीई) ने मांग की है कि रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरणों को रेरा कानून के तहत जवाबदेह बनाया जाए और उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार राष्ट्र अपीलीय न्यायाधिकरण का गठन करे। एफपीसीई ने जारी बयान में बिक्री समझौते का बाध्यकारी वैधानिक प्रारूप लागू करने और ग्राहकों को पूरी रकम वापस लेकर निवेश से बाहर निकलने का विकल्प देने की भी मांग की। संगठन ने बताया कि उसके अध्यक्ष अभय उपाध्याय व सदस्य रतुल मजूमदार तथा जयपाल रहेजा के प्रतिनिधिमंडल ने 12 नवंबर को मंत्रिमंडल सचिवालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी। बैठक प्रधानमंत्री को पिछले महीने के अंत में लिखे एफपीसीई के पत्र के बाद हुई। पत्र में संगठन ने रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 में व्यापक बदलाव की मांग की थी। संगठन ने मांग की थी कि सरकार रेरा कानून का पुनर्गठन करे और घर खरीदारों के संरक्षण से जुड़े कानून से रियल एस्टेट के प्रचार एवं विकास संबंधी प्रावधानों को अलग करे। रेरा को 2017 के मध्य से लागू किया था। उद्देश्य रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के बाद संगठन को मंत्रिमंडल सचिव की ओर से जवाब मिला था कि उसके सुझावों पर विचार किया जाएगा। मंत्रिमंडल सचिवालय के अधिकारियों के साथ बैठक में एफपीसीई ने कुछ और सुझाव भी दिए। संगठन ने सुझाव दिया, ‘‘राज्य अपीलीय न्यायाधिकरणों की जगह दिल्ली में रियल एस्टेट के लिए एक राष्ट्र अपीलीय न्यायाधिकरण गठित किया जाए। इसके आदेशों के खिलाफ सीधे उच्चतम न्यायालय में अपील का वैधानिक प्रावधान होना चाहिए।’’ उसने कहा कि एक ही केंद्रीय कानून की अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग व्याख्या की जाती है। संगठन ने कहा, ‘‘एकल अपीलीय मंच से पूरे देश में रेरा कानून की एकसमान व्यवस्था विकसित होगी, जैसा कि राष्ट्र कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण और एनजीटी ने अपने-अपने क्षेत्रों में किया है।’’ उसने सिफारिश की कि राष्ट्र रियल एस्टेट अपीलीय न्यायाधिकरण रेरा प्राधिकरण और निर्णायक अधिकारियों, दोनों के आदेशों के खिलाफ अपीलों की सुनवाई करे। राज्य रेरा प्राधिकरणों को जवाबदेह बनाने के लिए एफपीसीई ने सुझाव दिया कि कानून में प्रत्येक प्राधिकरण का नियमित लेखा परीक्षण कराने और उसके कुछ आदेशों की स्वतंत्र जांच का प्रावधान होना चाहिए। संगठन ने सुझाव दिया कि नौकरी जाने या परिवार में कमाने वाले सदस्य की मृत्यु जैसी आपात स्थितियों में ग्राहकों को अपने निवेश से बाहर निकलने का विकल्प मिलना चाहिए।

Share
मकान खरीदारों के संगठन एफपीसीई ने रियल एस्टेट के लिए राष्ट्र अपीलीय न्यायाधिकरण की मांग की

 घर खरीदारों के संगठन फोरम फॉर पीपुल्स कलेक्टिव एफर्ट्स (एफपीसीई) ने मांग की है कि रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरणों को रेरा कानून के तहत जवाबदेह बनाया जाए और उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार राष्ट्र अपीलीय न्यायाधिकरण का गठन करे। एफपीसीई ने जारी बयान में बिक्री समझौते का बाध्यकारी वैधानिक प्रारूप लागू करने और ग्राहकों को पूरी रकम वापस लेकर निवेश से बाहर निकलने का विकल्प देने की भी मांग की। संगठन ने बताया कि उसके अध्यक्ष अभय उपाध्याय व सदस्य रतुल मजूमदार तथा जयपाल रहेजा के प्रतिनिधिमंडल ने 12 नवंबर को मंत्रिमंडल सचिवालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी। बैठक प्रधानमंत्री को पिछले महीने के अंत में लिखे एफपीसीई के पत्र के बाद हुई। पत्र में संगठन ने रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 में व्यापक बदलाव की मांग की थी। संगठन ने मांग की थी कि सरकार रेरा कानून का पुनर्गठन करे और घर खरीदारों के संरक्षण से जुड़े कानून से रियल एस्टेट के प्रचार एवं विकास संबंधी प्रावधानों को अलग करे। रेरा को 2017 के मध्य से लागू किया था। उद्देश्य रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के बाद संगठन को मंत्रिमंडल सचिव की ओर से जवाब मिला था कि उसके सुझावों पर विचार किया जाएगा। मंत्रिमंडल सचिवालय के अधिकारियों के साथ बैठक में एफपीसीई ने कुछ और सुझाव भी दिए। संगठन ने सुझाव दिया, ‘‘राज्य अपीलीय न्यायाधिकरणों की जगह दिल्ली में रियल एस्टेट के लिए एक राष्ट्र अपीलीय न्यायाधिकरण गठित किया जाए। इसके आदेशों के खिलाफ सीधे उच्चतम न्यायालय में अपील का वैधानिक प्रावधान होना चाहिए।’’ उसने कहा कि एक ही केंद्रीय कानून की अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग व्याख्या की जाती है। संगठन ने कहा, ‘‘एकल अपीलीय मंच से पूरे देश में रेरा कानून की एकसमान व्यवस्था विकसित होगी, जैसा कि राष्ट्र कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण और एनजीटी ने अपने-अपने क्षेत्रों में किया है।’’ उसने सिफारिश की कि राष्ट्र रियल एस्टेट अपीलीय न्यायाधिकरण रेरा प्राधिकरण और निर्णायक अधिकारियों, दोनों के आदेशों के खिलाफ अपीलों की सुनवाई करे। राज्य रेरा प्राधिकरणों को जवाबदेह बनाने के लिए एफपीसीई ने सुझाव दिया कि कानून में प्रत्येक प्राधिकरण का नियमित लेखा परीक्षण कराने और उसके कुछ आदेशों की स्वतंत्र जांच का प्रावधान होना चाहिए। संगठन ने सुझाव दिया कि नौकरी जाने या परिवार में कमाने वाले सदस्य की मृत्यु जैसी आपात स्थितियों में ग्राहकों को अपने निवेश से बाहर निकलने का विकल्प मिलना चाहिए।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news