TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

07-11-2026

पाकिस्तान का फॉरेन डेब्ट 10 साल में हुआ डबल

  •  पाकिस्तान का कुल विदेशी कर्ज 2025 में समाप्त हुए दशक के दौरान लगभग दोगुना होकर 135.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। विश्व बैंक की ‘अंतरराष्ट्रीय ऋण रिपोर्ट 2026’ में यह जानकारी दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान का विदेशी कर्ज 2015 में 68.673 बिलियन डॉलर था, जो 2025 में बढक़र 135.107 बिलियन डॉलर हो गया। इस ऋण में 107.076 बिलियन डॉलर का सार्वजनिक एवं सरकार की गारंटी वाला कर्ज, 17.58 बिलियन डॉलर का निजी क्षेत्र का गैर-गारंटी वाला कर्ज और 10.45 बिलियन डॉलर का अल्पकालिक कर्ज शामिल है। सार्वजनिक और सरकार की गारंटी वाले कुल कर्ज में से 56.83 बिलियन डॉलर बहुपक्षीय ऋणदाताओं, 42.43 बिलियन डॉलर द्विपक्षीय ऋणदाताओं और 7.8 बिलियन डॉलर निजी ऋणदाताओं का बकाया है। चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा ऋणदाता है। पाकिस्तान पर चीन का 22.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज बकाया है। इसके बाद विश्व बैंक का 19.2 बिलियन डॉलर और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) का 16.83 बिलियन डॉलर का कर्ज बकाया है। चीन ने पाकिस्तान को दिए गए दो बिलियन डॉलर के कर्ज की भुगतान अवधि वर्ष 2025 में बढ़ाई थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने देश की दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता को समर्थन देने के लिए विस्तारित कोष सुविधा और लचीलापन एवं स्थिरता सुविधा के तहत 2.3 बिलियन डॉलर की नयी वित्तीय सहायता दी। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर निम्न और मध्यम आय वाले देशों (एलएमआईसी) का विदेशी कर्ज 2025 में तेजी से बढ़ा। चार साल में विदेशी कर्ज में यह सबसे बड़ी वृद्धि थी। इसके साथ ही विकासशील देशों के बाजारों में निजी ऋणदाताओं की वापसी भी हुई।

Share
पाकिस्तान का फॉरेन डेब्ट 10 साल में हुआ डबल

 पाकिस्तान का कुल विदेशी कर्ज 2025 में समाप्त हुए दशक के दौरान लगभग दोगुना होकर 135.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। विश्व बैंक की ‘अंतरराष्ट्रीय ऋण रिपोर्ट 2026’ में यह जानकारी दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान का विदेशी कर्ज 2015 में 68.673 बिलियन डॉलर था, जो 2025 में बढक़र 135.107 बिलियन डॉलर हो गया। इस ऋण में 107.076 बिलियन डॉलर का सार्वजनिक एवं सरकार की गारंटी वाला कर्ज, 17.58 बिलियन डॉलर का निजी क्षेत्र का गैर-गारंटी वाला कर्ज और 10.45 बिलियन डॉलर का अल्पकालिक कर्ज शामिल है। सार्वजनिक और सरकार की गारंटी वाले कुल कर्ज में से 56.83 बिलियन डॉलर बहुपक्षीय ऋणदाताओं, 42.43 बिलियन डॉलर द्विपक्षीय ऋणदाताओं और 7.8 बिलियन डॉलर निजी ऋणदाताओं का बकाया है। चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा ऋणदाता है। पाकिस्तान पर चीन का 22.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज बकाया है। इसके बाद विश्व बैंक का 19.2 बिलियन डॉलर और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) का 16.83 बिलियन डॉलर का कर्ज बकाया है। चीन ने पाकिस्तान को दिए गए दो बिलियन डॉलर के कर्ज की भुगतान अवधि वर्ष 2025 में बढ़ाई थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने देश की दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता को समर्थन देने के लिए विस्तारित कोष सुविधा और लचीलापन एवं स्थिरता सुविधा के तहत 2.3 बिलियन डॉलर की नयी वित्तीय सहायता दी। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर निम्न और मध्यम आय वाले देशों (एलएमआईसी) का विदेशी कर्ज 2025 में तेजी से बढ़ा। चार साल में विदेशी कर्ज में यह सबसे बड़ी वृद्धि थी। इसके साथ ही विकासशील देशों के बाजारों में निजी ऋणदाताओं की वापसी भी हुई।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news