TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

03-11-2026

इंडिया के मेन्यूफेक्चरिंग क्षेत्र की गतिविधियों की रफ्तार अक्टूबर में घटी

  •  अक्टूबर में भारत के मेन्यूफेक्चरिंग क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ गई। उत्पादन एवं नए ऑर्डर में अपेक्षाकृत धीमी वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही। वहीं, लागत का दबाव मध्यम रहने से गतिविधियों की रफ्तार धीमी होने का असर सीमित रहा। सोमवार को जारी मासिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया मेन्यूफेक्चरिंग पीएमआई सितंबर के 55.1 से घटकर अक्टूबर में 54.7 पर आ गया। हालांकि, अब भी दीर्घकालिक औसत से ऊपर और 50 के तटस्थ स्तर से अधिक रहा। क्रय प्रबंधक सूचकांक में 50 से ऊपर का अंक विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन का संकेत देता है। मांग में लगातार सुधार से नए कारोबार में एक बार फिर तेज वृद्धि दर्ज की गई। वृद्धि की रफ्तार सितंबर के 7 महीने के उच्च स्तर से मामूली ही धीमी हुई और ऐतिहासिक मानकों के लिहाज से मजबूत बनी रही। अक्टूबर में भारत के मेन्यूफेक्चरिंग क्षेत्र में मजबूत विस्तार जारी रहा, हालांकि उत्पादन एवं नए ऑर्डर में वृद्धि रफ्तार कुछ कम रही। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना और भंडार जमा करना जारी रखा।, हालांकि नियुक्तियों की गति धीमी रही और कारोबारी भरोसा कमजोर हुआ। एचएसबीसी की मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, ‘‘भारत का मेन्यूफेक्चरिंग पीएमआई पिछले महीने के 55.1 से घटकर अक्टूबर में 54.7 पर आ गया, लेकिन यह मजबूती से विस्तार के दायरे में और अपने दीर्घकालिक औसत से ऊपर बना रहा।’’भंडारी ने कहा, ‘‘मजबूत अंतरराष्ट्रीय मांग के कारण नए निर्यात ऑर्डर में वृद्धि छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई, जिससे उत्पादन में मजबूत बढ़ोतरी को समर्थन मिला। उत्पादकों ने कच्चे माल का भंडार भी आठ महीने में सबसे अधिक बढ़ाया। उन्होंने अस्थिर वैश्विक माहौल में संभावित कमी से निपटने और उत्पादन की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए एहतियाती भंडार तैयार किया।’’ कंपनियों ने बांग्लादेश, कनाडा, इंडोनेशिया, नेपाल, ओमान, सऊदी अरब, श्रीलंका, ब्रिटेन, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों से कारोबार में बढ़ोतरी की जानकारी दी। रोजगार के मोर्चे पर, उत्पादन की अधिक जरूरत एवं काम का बोझ बढऩे से कारखानों में लगातार दूसरे महीने रोजगार बढ़ा, हालांकि नई नौकरियां देने की रफ्तार धीमी हुई। मांग में लगातार वृद्धि के बावजूद कारोबारी भरोसा सितंबर के मुकाबले कमजोर हुआ और अपने दीर्घकालिक औसत से नीचे बना रहा। करीब 18 प्रतिशत विनिर्माताओं ने अगले एक साल में उत्पादन बढऩे की उम्मीद जताई, जबकि बाकी ने तटस्थ रुख अपनाया। एचएसबीसी इंडिया मेन्यूफेक्चरिंग पीएमआई का संकलन एसएंडपी ग्लोबल करती है। इसके लिए करीब 400 मेन्यूफेक्चरिंग कंपनियों के समूह के खरीद प्रबंधकों को भेजे गए प्रश्नावली के जवाबों का इस्तेमाल किया जाता है।

Share
इंडिया के मेन्यूफेक्चरिंग क्षेत्र की गतिविधियों की रफ्तार अक्टूबर में घटी

 अक्टूबर में भारत के मेन्यूफेक्चरिंग क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ गई। उत्पादन एवं नए ऑर्डर में अपेक्षाकृत धीमी वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही। वहीं, लागत का दबाव मध्यम रहने से गतिविधियों की रफ्तार धीमी होने का असर सीमित रहा। सोमवार को जारी मासिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया मेन्यूफेक्चरिंग पीएमआई सितंबर के 55.1 से घटकर अक्टूबर में 54.7 पर आ गया। हालांकि, अब भी दीर्घकालिक औसत से ऊपर और 50 के तटस्थ स्तर से अधिक रहा। क्रय प्रबंधक सूचकांक में 50 से ऊपर का अंक विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन का संकेत देता है। मांग में लगातार सुधार से नए कारोबार में एक बार फिर तेज वृद्धि दर्ज की गई। वृद्धि की रफ्तार सितंबर के 7 महीने के उच्च स्तर से मामूली ही धीमी हुई और ऐतिहासिक मानकों के लिहाज से मजबूत बनी रही। अक्टूबर में भारत के मेन्यूफेक्चरिंग क्षेत्र में मजबूत विस्तार जारी रहा, हालांकि उत्पादन एवं नए ऑर्डर में वृद्धि रफ्तार कुछ कम रही। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना और भंडार जमा करना जारी रखा।, हालांकि नियुक्तियों की गति धीमी रही और कारोबारी भरोसा कमजोर हुआ। एचएसबीसी की मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, ‘‘भारत का मेन्यूफेक्चरिंग पीएमआई पिछले महीने के 55.1 से घटकर अक्टूबर में 54.7 पर आ गया, लेकिन यह मजबूती से विस्तार के दायरे में और अपने दीर्घकालिक औसत से ऊपर बना रहा।’’भंडारी ने कहा, ‘‘मजबूत अंतरराष्ट्रीय मांग के कारण नए निर्यात ऑर्डर में वृद्धि छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई, जिससे उत्पादन में मजबूत बढ़ोतरी को समर्थन मिला। उत्पादकों ने कच्चे माल का भंडार भी आठ महीने में सबसे अधिक बढ़ाया। उन्होंने अस्थिर वैश्विक माहौल में संभावित कमी से निपटने और उत्पादन की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए एहतियाती भंडार तैयार किया।’’ कंपनियों ने बांग्लादेश, कनाडा, इंडोनेशिया, नेपाल, ओमान, सऊदी अरब, श्रीलंका, ब्रिटेन, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों से कारोबार में बढ़ोतरी की जानकारी दी। रोजगार के मोर्चे पर, उत्पादन की अधिक जरूरत एवं काम का बोझ बढऩे से कारखानों में लगातार दूसरे महीने रोजगार बढ़ा, हालांकि नई नौकरियां देने की रफ्तार धीमी हुई। मांग में लगातार वृद्धि के बावजूद कारोबारी भरोसा सितंबर के मुकाबले कमजोर हुआ और अपने दीर्घकालिक औसत से नीचे बना रहा। करीब 18 प्रतिशत विनिर्माताओं ने अगले एक साल में उत्पादन बढऩे की उम्मीद जताई, जबकि बाकी ने तटस्थ रुख अपनाया। एचएसबीसी इंडिया मेन्यूफेक्चरिंग पीएमआई का संकलन एसएंडपी ग्लोबल करती है। इसके लिए करीब 400 मेन्यूफेक्चरिंग कंपनियों के समूह के खरीद प्रबंधकों को भेजे गए प्रश्नावली के जवाबों का इस्तेमाल किया जाता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news