TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

20-11-2026

दूध की कीमतों में एक साल में 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी

  •  देश में दूध की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में प्रमुख डेयरी कंपनियों ने दूध के खुदरा दाम 4 से 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दूध की खरीद लागत बढऩे, सीमित सप्लाई और प्रोसेसिंग खर्च में तेजी के कारण कंपनियों को कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है। रिपोर्ट के अनुसार, मई और नवंबर 2026 में दो चरणों में दूध के दाम बढ़ाए गए। आमतौर पर अक्टूबर से फरवरी के बीच सर्दियों के मौसम में दूध की उपलब्धता बढ़ती है, लेकिन इस बार सप्लाई उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी। कुछ क्षेत्रों में दूध में फैट की मात्रा कम रहने और पशु चारे, पैकेजिंग तथा ट्रांसपोर्ट की लागत बढऩे से कंपनियों पर खर्च का दबाव बना हुआ है। अमूल ब्रांड के उत्पाद बेचने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ और मदर डेयरी ने मई में दूध के दाम करीब 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे। इसके बाद नवंबर में दोबारा 2 से 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। दूध की खरीद के लिए सहकारी और निजी डेयरी कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने भी कच्चे दूध की कीमतों को ऊंचा बनाए रखा है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है और वैश्विक दूध उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी करीब 25 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का दूध उत्पादन 3.6 प्रतिशत बढक़र 25.68 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 24.79 करोड़ टन था। हालांकि, उत्पादन बढऩे के बावजूद इसकी वृद्धि दर ऐतिहासिक स्तर के मुकाबले धीमी रही है।देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता वित्त वर्ष 2025-26 में बढक़र 498 ग्राम प्रतिदिन हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में 485 ग्राम थी। वहीं, दूध की औसत खुदरा कीमत 2015-16 के 39.6 रुपये प्रति लीटर से बढक़र 2025-26 में 59.1 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। इस दौरान कीमतों में सालाना औसतन 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। दूध की सीमित सप्लाई का असर स्किम्ड मिल्क पाउडर की कीमतों पर भी दिख रहा है। अक्टूबर 2026 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3,800 डॉलर प्रति टन से अधिक हो गई, जो सालाना आधार पर करीब 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

Share
दूध की कीमतों में एक साल में 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी

 देश में दूध की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में प्रमुख डेयरी कंपनियों ने दूध के खुदरा दाम 4 से 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दूध की खरीद लागत बढऩे, सीमित सप्लाई और प्रोसेसिंग खर्च में तेजी के कारण कंपनियों को कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है। रिपोर्ट के अनुसार, मई और नवंबर 2026 में दो चरणों में दूध के दाम बढ़ाए गए। आमतौर पर अक्टूबर से फरवरी के बीच सर्दियों के मौसम में दूध की उपलब्धता बढ़ती है, लेकिन इस बार सप्लाई उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी। कुछ क्षेत्रों में दूध में फैट की मात्रा कम रहने और पशु चारे, पैकेजिंग तथा ट्रांसपोर्ट की लागत बढऩे से कंपनियों पर खर्च का दबाव बना हुआ है। अमूल ब्रांड के उत्पाद बेचने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ और मदर डेयरी ने मई में दूध के दाम करीब 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे। इसके बाद नवंबर में दोबारा 2 से 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। दूध की खरीद के लिए सहकारी और निजी डेयरी कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने भी कच्चे दूध की कीमतों को ऊंचा बनाए रखा है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है और वैश्विक दूध उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी करीब 25 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का दूध उत्पादन 3.6 प्रतिशत बढक़र 25.68 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 24.79 करोड़ टन था। हालांकि, उत्पादन बढऩे के बावजूद इसकी वृद्धि दर ऐतिहासिक स्तर के मुकाबले धीमी रही है।देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता वित्त वर्ष 2025-26 में बढक़र 498 ग्राम प्रतिदिन हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में 485 ग्राम थी। वहीं, दूध की औसत खुदरा कीमत 2015-16 के 39.6 रुपये प्रति लीटर से बढक़र 2025-26 में 59.1 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। इस दौरान कीमतों में सालाना औसतन 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। दूध की सीमित सप्लाई का असर स्किम्ड मिल्क पाउडर की कीमतों पर भी दिख रहा है। अक्टूबर 2026 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3,800 डॉलर प्रति टन से अधिक हो गई, जो सालाना आधार पर करीब 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news