TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

12-11-2026

दिल्ली में त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी

  •  राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली पर समाप्त हुए 15 दिवसीय त्योहारी अवधि के दौरान शराब की बिक्री में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और इससे करीब 600 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल अलग-अलग ब्रांड की शराब की 3.31 करोड़ बोतलें बिकीं, जबकि 2025 में यह संख्या 2.96 करोड़ थी। आबकारी विभाग ने इस साल 15 दिवसीय त्योहारी अवधि के दौरान कुल 589.17 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 518.97 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, विभाग ने दिवाली से एक दिन पहले, सात नवंबर को शराब की बिक्री से 79 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त किया। विभाग के पूर्व आदेश के अनुसार, रोशनी का त्योहार दिवाली शुष्क दिवस था और शहर में शराब की सभी दुकानें बंद थीं। आंकड़ों के अनुसार, इस साल दिवाली के एक दिन पहले 79.25 करोड़ रुपये की शराब बिकी जबकि पिछले साल यह राशि 63.40 करोड़ रुपये थी।

Share
दिल्ली में त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी

 राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली पर समाप्त हुए 15 दिवसीय त्योहारी अवधि के दौरान शराब की बिक्री में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और इससे करीब 600 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल अलग-अलग ब्रांड की शराब की 3.31 करोड़ बोतलें बिकीं, जबकि 2025 में यह संख्या 2.96 करोड़ थी। आबकारी विभाग ने इस साल 15 दिवसीय त्योहारी अवधि के दौरान कुल 589.17 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 518.97 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, विभाग ने दिवाली से एक दिन पहले, सात नवंबर को शराब की बिक्री से 79 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त किया। विभाग के पूर्व आदेश के अनुसार, रोशनी का त्योहार दिवाली शुष्क दिवस था और शहर में शराब की सभी दुकानें बंद थीं। आंकड़ों के अनुसार, इस साल दिवाली के एक दिन पहले 79.25 करोड़ रुपये की शराब बिकी जबकि पिछले साल यह राशि 63.40 करोड़ रुपये थी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news