TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

16-11-2026

दिल्ली की अदालत ने मां के मकान से पुत्र, पुत्रवधू की बेदखली संबंधी आदेश रखा बरकरार

  •  दिल्ली की एक अदालत ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को अपनी विधवा मां के मकान में स्थित एक कमरे को खाली करने संबंधी दिये गये आदेश को बरकरार रखा है। मां ने स्नेहपूर्वक उन्हें कुछ समय के लिए अपने मकान में रहने की अनुमति दी थी। जिला न्यायाधीश सुमित दलाल दंपति की उस अपील पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें उन्होंने एक अधीनस्थ अदालत के आदेश को चुनौती दी थी। अधीनस्थ अदालत ने अपने आदेश में उन्हें 65 वर्षीय महिला को कमरे का कब्जा सौंपने का निर्देश दिया था। न्यायाधीश ने दंपति की अपील खारिज करते हुए उन्हें कमरा खाली करने के लिए 30 दिन का समय दिया। अदालत ने पांच नवंबर को दिये आदेश में कहा कि प्रतिवादियों ने स्वीकार किया है कि उन्हें प्यार और स्नेह के कारण एक कमरे में ‘अस्थायी’ रूप से रहने की अनुमति दी गई थी।  अदालत ने कहा कि माता-पिता के घर में कुछ समय तक रहने की अनुमति मिल जाने भर से बेटे और पुत्रवधू को उस घर में रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता। अदालत ने कहा कि बेदखली का आदेश घर के केवल एक कमरे तक सीमित था, न कि पूरी संपत्ति के लिए।  दरअसल, महिला ने 2017 में 11.75 लाख रुपये में यह घर खरीदा था और अपने बेटे तथा पुत्रवधू को भूतल पर स्थित एक कमरे में रहने की अनुमति दी थी। महिला के अनुसार यह व्यवस्था अस्थायी थी और बेटे-बहू को हर महीने चार हजार रुपये किराया देने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करनी थी। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ महीने बाद दंपति ने किराया देना बंद कर दिया, कमरा खाली करने से इनकार कर दिया और उन्हें लगातार यह भरोसा दिलाते रहे कि रहने के लिए दूसरी जगह मिलने पर वे कमरा खाली कर देंगे। दंपति ने दावा किया कि उन्होंने मकान खरीदने और उसके निर्माण में आर्थिक योगदान भी दिया था तथा उसके नवीनीकरण पर भी पैसे खर्च किए थे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उनके पूर्व वकील ने उनकी जानकारी के बिना लिखित बयान में कुछ बातें स्वीकार कर ली थीं।  दंपति की दलीलों को खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि दोनों प्रतिवादियों ने लिखित बयान पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें उन्होंने मां के संपत्ति की मालिक होने की बात स्वीकार की थी और यह भी माना था कि उन्हें अस्थायी रूप से वहां रहने की अनुमति दी गई थी। अदालत ने कहा कि दोनों बाद में इन स्वीकारोक्तियों से मुकर नहीं सकते और संपत्ति पर मालिकाना हक का दावा करते हुए पूरी तरह से अलग मामला पेश नहीं कर सकते। अदालत ने हालांकि स्पष्ट किया कि अन्य राहतों से संबंधित मुकदमा अधीनस्थ अदालत में जारी रहेगा और उन पर स्वतंत्र रूप से उनके गुण-दोष के आधार पर फैसला किया जायेगा।

Share
दिल्ली की अदालत ने मां के मकान से पुत्र, पुत्रवधू की बेदखली संबंधी आदेश रखा बरकरार

 दिल्ली की एक अदालत ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को अपनी विधवा मां के मकान में स्थित एक कमरे को खाली करने संबंधी दिये गये आदेश को बरकरार रखा है। मां ने स्नेहपूर्वक उन्हें कुछ समय के लिए अपने मकान में रहने की अनुमति दी थी। जिला न्यायाधीश सुमित दलाल दंपति की उस अपील पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें उन्होंने एक अधीनस्थ अदालत के आदेश को चुनौती दी थी। अधीनस्थ अदालत ने अपने आदेश में उन्हें 65 वर्षीय महिला को कमरे का कब्जा सौंपने का निर्देश दिया था। न्यायाधीश ने दंपति की अपील खारिज करते हुए उन्हें कमरा खाली करने के लिए 30 दिन का समय दिया। अदालत ने पांच नवंबर को दिये आदेश में कहा कि प्रतिवादियों ने स्वीकार किया है कि उन्हें प्यार और स्नेह के कारण एक कमरे में ‘अस्थायी’ रूप से रहने की अनुमति दी गई थी।  अदालत ने कहा कि माता-पिता के घर में कुछ समय तक रहने की अनुमति मिल जाने भर से बेटे और पुत्रवधू को उस घर में रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता। अदालत ने कहा कि बेदखली का आदेश घर के केवल एक कमरे तक सीमित था, न कि पूरी संपत्ति के लिए।  दरअसल, महिला ने 2017 में 11.75 लाख रुपये में यह घर खरीदा था और अपने बेटे तथा पुत्रवधू को भूतल पर स्थित एक कमरे में रहने की अनुमति दी थी। महिला के अनुसार यह व्यवस्था अस्थायी थी और बेटे-बहू को हर महीने चार हजार रुपये किराया देने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करनी थी। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ महीने बाद दंपति ने किराया देना बंद कर दिया, कमरा खाली करने से इनकार कर दिया और उन्हें लगातार यह भरोसा दिलाते रहे कि रहने के लिए दूसरी जगह मिलने पर वे कमरा खाली कर देंगे। दंपति ने दावा किया कि उन्होंने मकान खरीदने और उसके निर्माण में आर्थिक योगदान भी दिया था तथा उसके नवीनीकरण पर भी पैसे खर्च किए थे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उनके पूर्व वकील ने उनकी जानकारी के बिना लिखित बयान में कुछ बातें स्वीकार कर ली थीं।  दंपति की दलीलों को खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि दोनों प्रतिवादियों ने लिखित बयान पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें उन्होंने मां के संपत्ति की मालिक होने की बात स्वीकार की थी और यह भी माना था कि उन्हें अस्थायी रूप से वहां रहने की अनुमति दी गई थी। अदालत ने कहा कि दोनों बाद में इन स्वीकारोक्तियों से मुकर नहीं सकते और संपत्ति पर मालिकाना हक का दावा करते हुए पूरी तरह से अलग मामला पेश नहीं कर सकते। अदालत ने हालांकि स्पष्ट किया कि अन्य राहतों से संबंधित मुकदमा अधीनस्थ अदालत में जारी रहेगा और उन पर स्वतंत्र रूप से उनके गुण-दोष के आधार पर फैसला किया जायेगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news