TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

23-11-2026

‘कंपनियों के ओनर्स व मैनेजमेंट के बीच बढ़ती संवादहीनता चिंताजनक’

  •  भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य केवीएस मूर्ति ने कंपनियों के मालिकों और प्रबंधन के बीच बढ़ती संवादहीनता पर चिंता जताते हुए कहा कि दोनों के बीच सीधे संवाद की व्यवस्था होनी चाहिए और इसमें किसी मध्यस्थ की भूमिका नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कंपनियों के मालिकों और प्रबंधन के बीच संवाद तथा भरोसे में कमी का रुझान बढ़ रहा है। यह स्थिति खासकर उन बड़ी कंपनियों के लिए चिंताजनक है, जिनसे बड़ी संख्या में हितधारक और काफी मूल्य जुड़ा हुआ है। मूर्ति ने कहा कि ऐसे मामलों में अल्पांश शेयरधारक और बाहरी हितधारक भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि जब दोनों पक्षों के बीच संवाद टूटता है, तो नियामक को अधिक सख्त और बाध्यकारी कदम उठाने पड़ सकते हैं, जो पूरे तंत्र के हित में नहीं होते। उन्होंने कहा, नियामक के तौर पर हम हमेशा चाहेंगे कि संवाद का माध्यम खुला और सीधा हो, न कि किसी भी तरह के मध्यस्थ के जरिये। इतने सारे हितधारकों से जुड़ी बड़ी कंपनियों में मालिकों और प्रबंधन के बीच संवाद टूटना बेहद परेशान करने वाला और चिंताजनक है। हालांकि सेबी के सदस्य ने कंपनी मालिकों और प्रबंधन के बीच संवादहीनता के किसी खास मामले का उल्लेख नहीं किया। मूर्ति ने कहा कि ऐसे मामले में नियामकीय कार्रवाई से दोनों पक्षों के बीच मतभेद और गहरे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मालिकों और प्रबंधन के बीच भरोसे तथा संवाद में कमी का बढ़ता रुझान नियामक के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मालिक पूंजी उपलब्ध कराता है और आर्थिक जोखिम उठाता है, जबकि प्रबंधन पेशेवर विशेषज्ञता के साथ कंपनी के संचालन का अधिकार रखता है। दोनों का एक हो जाना जरूरी नहीं है, लेकिन उन्हें एक ही संस्थान के प्रति जवाबदेह रहना चाहिए। मूर्ति ने कहा कि कंपनी का निदेशक मंडल मालिकों और प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है और उसे स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण के मामले में निदेशक मंडल को यह देखना चाहिए कि अधिग्रहण का मूल्यांकन उचित है या नहीं, उससे मिलने वाले लाभ वास्तविक हैं या नहीं और जोखिमों को ठीक से समझा गया है या नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मालिकों और प्रबंधन के बीच तालमेल का मतलब हर बात पर बिना सवाल सहमति जताना नहीं है। मतभेद दूर करने के लिए दोनों पक्षों को संवाद का सहारा लेना चाहिए।

Share
‘कंपनियों के ओनर्स व मैनेजमेंट के बीच बढ़ती संवादहीनता चिंताजनक’

 भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य केवीएस मूर्ति ने कंपनियों के मालिकों और प्रबंधन के बीच बढ़ती संवादहीनता पर चिंता जताते हुए कहा कि दोनों के बीच सीधे संवाद की व्यवस्था होनी चाहिए और इसमें किसी मध्यस्थ की भूमिका नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कंपनियों के मालिकों और प्रबंधन के बीच संवाद तथा भरोसे में कमी का रुझान बढ़ रहा है। यह स्थिति खासकर उन बड़ी कंपनियों के लिए चिंताजनक है, जिनसे बड़ी संख्या में हितधारक और काफी मूल्य जुड़ा हुआ है। मूर्ति ने कहा कि ऐसे मामलों में अल्पांश शेयरधारक और बाहरी हितधारक भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि जब दोनों पक्षों के बीच संवाद टूटता है, तो नियामक को अधिक सख्त और बाध्यकारी कदम उठाने पड़ सकते हैं, जो पूरे तंत्र के हित में नहीं होते। उन्होंने कहा, नियामक के तौर पर हम हमेशा चाहेंगे कि संवाद का माध्यम खुला और सीधा हो, न कि किसी भी तरह के मध्यस्थ के जरिये। इतने सारे हितधारकों से जुड़ी बड़ी कंपनियों में मालिकों और प्रबंधन के बीच संवाद टूटना बेहद परेशान करने वाला और चिंताजनक है। हालांकि सेबी के सदस्य ने कंपनी मालिकों और प्रबंधन के बीच संवादहीनता के किसी खास मामले का उल्लेख नहीं किया। मूर्ति ने कहा कि ऐसे मामले में नियामकीय कार्रवाई से दोनों पक्षों के बीच मतभेद और गहरे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मालिकों और प्रबंधन के बीच भरोसे तथा संवाद में कमी का बढ़ता रुझान नियामक के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मालिक पूंजी उपलब्ध कराता है और आर्थिक जोखिम उठाता है, जबकि प्रबंधन पेशेवर विशेषज्ञता के साथ कंपनी के संचालन का अधिकार रखता है। दोनों का एक हो जाना जरूरी नहीं है, लेकिन उन्हें एक ही संस्थान के प्रति जवाबदेह रहना चाहिए। मूर्ति ने कहा कि कंपनी का निदेशक मंडल मालिकों और प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है और उसे स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण के मामले में निदेशक मंडल को यह देखना चाहिए कि अधिग्रहण का मूल्यांकन उचित है या नहीं, उससे मिलने वाले लाभ वास्तविक हैं या नहीं और जोखिमों को ठीक से समझा गया है या नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मालिकों और प्रबंधन के बीच तालमेल का मतलब हर बात पर बिना सवाल सहमति जताना नहीं है। मतभेद दूर करने के लिए दोनों पक्षों को संवाद का सहारा लेना चाहिए।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news