TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

21-11-2026

स्मार्टफोन खरीदना होगा और महंगा, मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों से 30% से ज्यादा महंगे हो सकते हैं प्रीमियम फोन

  •  स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को आने वाले दिनों में बड़ा झटका लग सकता है। मेमोरी चिप की कीमतों में तेजी के चलते प्रीमियम स्मार्टफोन के दाम 2026 के अंत तक 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ सकते हैं। बाजार शोध कंपनी काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, महंगे स्मार्टफोन की कीमत एक लाख रुपये के पार पहुंचने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन की कुल लागत में मेमोरी चिप की हिस्सेदारी 2025 की शुरुआत में करीब 13 प्रतिशत थी, जो अब बढक़र 40 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। साल के अंत तक इसके 43 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। इसकी बड़ी वजह एआई डेटा सेंटर की बढ़ती मांग है, जिसके चलते डीआरएएम और एनएएनडी मेमोरी चिप महंगी हो रही हैं। इसका असर सीधे स्मार्टफोन कंपनियों की लागत पर पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों में सालाना आधार पर 82-87 प्रतिशत तक उछाल आया है, जबकि एप्पल के आईफोन भी 20-22 प्रतिशत महंगे हुए हैं। बढ़ती लागत को देखते हुए कंपनियां अब फोन के फीचर्स, कलपुर्जों और कीमतों की रणनीति में बदलाव कर रही हैं।

Share
स्मार्टफोन खरीदना होगा और महंगा, मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों से 30% से ज्यादा महंगे हो सकते हैं प्रीमियम फोन

 स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को आने वाले दिनों में बड़ा झटका लग सकता है। मेमोरी चिप की कीमतों में तेजी के चलते प्रीमियम स्मार्टफोन के दाम 2026 के अंत तक 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ सकते हैं। बाजार शोध कंपनी काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, महंगे स्मार्टफोन की कीमत एक लाख रुपये के पार पहुंचने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन की कुल लागत में मेमोरी चिप की हिस्सेदारी 2025 की शुरुआत में करीब 13 प्रतिशत थी, जो अब बढक़र 40 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। साल के अंत तक इसके 43 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। इसकी बड़ी वजह एआई डेटा सेंटर की बढ़ती मांग है, जिसके चलते डीआरएएम और एनएएनडी मेमोरी चिप महंगी हो रही हैं। इसका असर सीधे स्मार्टफोन कंपनियों की लागत पर पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों में सालाना आधार पर 82-87 प्रतिशत तक उछाल आया है, जबकि एप्पल के आईफोन भी 20-22 प्रतिशत महंगे हुए हैं। बढ़ती लागत को देखते हुए कंपनियां अब फोन के फीचर्स, कलपुर्जों और कीमतों की रणनीति में बदलाव कर रही हैं।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news