TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

19-11-2026

इंडिया के इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में 44% की रफ्तार! 6 महीने में 31.97 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट

  •  भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर ग्लोबल मार्केट में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है। चालू फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के पहले छह महीने यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान देश का इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट 44 प्रतिशत बढक़र 31.97 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। इस ग्रोथ में स्मार्टफोन का सबसे बड़ा योगदान रहा। हालांकि, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट भी तेजी से बढ़ा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-सितंबर 2026-27 के दौरान स्मार्टफोन एक्सपोर्ट 35.8 प्रतिशत बढक़र 18.17 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में यह 13.38 बिलियन डॉलर था। कुल इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी भी 60.3 प्रतिशत से घटकर 56.8 प्रतिशत रह गई। इसका मतलब है कि अब स्मार्टफोन के अलावा दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी एक्सपोर्ट ग्रोथ में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सबसे बड़ी तेजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स और एक्सेसरीज के एक्सपोर्ट में देखने को मिली। प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) सहित इन प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट 6.33 करोड़ डॉलर से बढक़र 2.10 बिलियन डॉलर हो गया। सिंगापुर इन प्रोडक्ट्स के लिए प्रमुख एक्सपोर्ट मार्केट रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में आई यह तेजी भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बड़ा संकेत है। इससे साफ है कि ग्लोबल कंपनियों के लिए भारत एक अहम प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट हब बनता जा रहा है।

Share
इंडिया के इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में 44% की रफ्तार! 6 महीने में 31.97 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट

 भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर ग्लोबल मार्केट में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है। चालू फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के पहले छह महीने यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान देश का इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट 44 प्रतिशत बढक़र 31.97 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। इस ग्रोथ में स्मार्टफोन का सबसे बड़ा योगदान रहा। हालांकि, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट भी तेजी से बढ़ा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-सितंबर 2026-27 के दौरान स्मार्टफोन एक्सपोर्ट 35.8 प्रतिशत बढक़र 18.17 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में यह 13.38 बिलियन डॉलर था। कुल इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी भी 60.3 प्रतिशत से घटकर 56.8 प्रतिशत रह गई। इसका मतलब है कि अब स्मार्टफोन के अलावा दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी एक्सपोर्ट ग्रोथ में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सबसे बड़ी तेजी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स और एक्सेसरीज के एक्सपोर्ट में देखने को मिली। प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) सहित इन प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट 6.33 करोड़ डॉलर से बढक़र 2.10 बिलियन डॉलर हो गया। सिंगापुर इन प्रोडक्ट्स के लिए प्रमुख एक्सपोर्ट मार्केट रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में आई यह तेजी भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बड़ा संकेत है। इससे साफ है कि ग्लोबल कंपनियों के लिए भारत एक अहम प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट हब बनता जा रहा है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news