TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

12-11-2026

मेडिकल इक्यूप्मेंट्स की मेन्यूफेक्चरिंग की पीएलआई योजना में नए आवेदन आमंत्रित, अवधि 2035-36 तक बढ़ी

  •  सरकार ने देश में चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 2,700 करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए हैं। साथ ही, योजना की अवधि बढ़ाकर वित्त वर्ष 2035-36 तक कर दी गई है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग ने मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, योजना के दिशानिर्देशों को भी सरल बनाया गया है ताकि निवेशकों के लिए कारोबार करना आसान हो सके। संशोधित दिशानिर्देशों के तहत वित्तीय प्रोत्साहन का दावा करने के लिए न्यूनतम बिक्री की अनिवार्य शर्त समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा, विनिर्माताओं के लिए जरूरी आधारभूत पूंजीगत व्यय की सीमा भी घटाई गई है। आवेदन अगले 10 दिन में शुरू होने वाले ऑनलाइन पोर्टल के जरिये किए जा सकेंगे। पात्र आवेदकों को चार लक्षित क्षेत्रों में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए तीन साल का समय मिलेगा। चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2020-21 में शुरू की गई इस पीएलआई योजना के तहत अब तक 60 से अधिक उच्च-स्तरीय चिकित्सा उपकरणों और उनके कलपुर्जों का देश में विनिर्माण शुरू हुआ है। इनके उत्पादन का कुल मूल्य 16,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा है।  इन उपकरणों में सीटी स्कैनर, 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन, लीनियर एक्सीलरेटर (लिनैक), मैमोग्राफी मशीन, कैथ लैब, एक्स-रे ट्यूब और डिटेक्टर, हड्डी एवं हृदय संबंधी प्रत्यारोपण उपकरण तथा डायलाइजर शामिल हैं। शुरुआती चरण में है; और ऐसे उच्च-स्तरीय उपकरण शामिल हैं जिनकी फिलहाल देश में केवल असेंबलिंग होती है। सरकार ने बयान में कहा कि महत्वपूर्ण कलपुर्जों के विनिर्माण पर जोर देने का उद्देश्य घरेलू मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देना है। संशोधित योजना का उद्देश्य घरेलू आपूर्ति श्रृंखला विकसित करना, निवेश आकर्षित करना, रोजगार पैदा करना, चिकित्सा उपकरणों की कीमतें घटाना और वैश्विक बाजार में भारतीय विनिर्माताओं की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाना है। इसके तहत देश में फिलहाल नहीं बन रहे 3 टेस्ला एमआरआई, पीईटी-सीटी, अल्ट्रासाउंड प्रोब और कंसोल तथा उच्च क्षमता वाले इन-विट्रो डायग्नोस्टिक (आईवीडी) विश्लेषक उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

Share
मेडिकल इक्यूप्मेंट्स की मेन्यूफेक्चरिंग की पीएलआई योजना में नए आवेदन आमंत्रित, अवधि 2035-36 तक बढ़ी

 सरकार ने देश में चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 2,700 करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए हैं। साथ ही, योजना की अवधि बढ़ाकर वित्त वर्ष 2035-36 तक कर दी गई है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग ने मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, योजना के दिशानिर्देशों को भी सरल बनाया गया है ताकि निवेशकों के लिए कारोबार करना आसान हो सके। संशोधित दिशानिर्देशों के तहत वित्तीय प्रोत्साहन का दावा करने के लिए न्यूनतम बिक्री की अनिवार्य शर्त समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा, विनिर्माताओं के लिए जरूरी आधारभूत पूंजीगत व्यय की सीमा भी घटाई गई है। आवेदन अगले 10 दिन में शुरू होने वाले ऑनलाइन पोर्टल के जरिये किए जा सकेंगे। पात्र आवेदकों को चार लक्षित क्षेत्रों में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए तीन साल का समय मिलेगा। चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2020-21 में शुरू की गई इस पीएलआई योजना के तहत अब तक 60 से अधिक उच्च-स्तरीय चिकित्सा उपकरणों और उनके कलपुर्जों का देश में विनिर्माण शुरू हुआ है। इनके उत्पादन का कुल मूल्य 16,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा है।  इन उपकरणों में सीटी स्कैनर, 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन, लीनियर एक्सीलरेटर (लिनैक), मैमोग्राफी मशीन, कैथ लैब, एक्स-रे ट्यूब और डिटेक्टर, हड्डी एवं हृदय संबंधी प्रत्यारोपण उपकरण तथा डायलाइजर शामिल हैं। शुरुआती चरण में है; और ऐसे उच्च-स्तरीय उपकरण शामिल हैं जिनकी फिलहाल देश में केवल असेंबलिंग होती है। सरकार ने बयान में कहा कि महत्वपूर्ण कलपुर्जों के विनिर्माण पर जोर देने का उद्देश्य घरेलू मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देना है। संशोधित योजना का उद्देश्य घरेलू आपूर्ति श्रृंखला विकसित करना, निवेश आकर्षित करना, रोजगार पैदा करना, चिकित्सा उपकरणों की कीमतें घटाना और वैश्विक बाजार में भारतीय विनिर्माताओं की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाना है। इसके तहत देश में फिलहाल नहीं बन रहे 3 टेस्ला एमआरआई, पीईटी-सीटी, अल्ट्रासाउंड प्रोब और कंसोल तथा उच्च क्षमता वाले इन-विट्रो डायग्नोस्टिक (आईवीडी) विश्लेषक उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news