TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

14-11-2026

दिवाली पर मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 4 साल के सबसे उच्चतम स्तर 3,683 पर पहुंचा : रिपोर्ट

  •  जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में इस साल दिवाली के 11 दिनों के दौरान कुल 3,683 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए, जो पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 3,668 रजिस्ट्रेशन से 0.4 प्रतिशत अधिक है। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान संपत्ति रजिस्ट्रेशन से सरकार को मिलने वाला राजस्व भी तेजी से बढ़ा है और यह सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढक़र 384 करोड़ रुपए पहुंच गया। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और इससे होने वाला राजस्व, दोनों ने पिछले चार वर्षों में दिवाली की समान अवधि के दौरान अपना उच्चतम स्तर दर्ज किया है। इससे संकेत मिलता है कि त्योहारी मौसम के बावजूद मुंबई के आवासीय बाजार में घर खरीदने वालों की गतिविधियां बनी हुई हैं। मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में अक्टूबर से ही स्थिर गतिविधि देखने को मिल रही है। अक्टूबर 2026 में शहर में कुल 12,690 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 9 प्रतिशत अधिक हैं। 

Share
दिवाली पर मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 4 साल के सबसे उच्चतम स्तर 3,683 पर पहुंचा : रिपोर्ट

 जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में इस साल दिवाली के 11 दिनों के दौरान कुल 3,683 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए, जो पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 3,668 रजिस्ट्रेशन से 0.4 प्रतिशत अधिक है। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान संपत्ति रजिस्ट्रेशन से सरकार को मिलने वाला राजस्व भी तेजी से बढ़ा है और यह सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढक़र 384 करोड़ रुपए पहुंच गया। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और इससे होने वाला राजस्व, दोनों ने पिछले चार वर्षों में दिवाली की समान अवधि के दौरान अपना उच्चतम स्तर दर्ज किया है। इससे संकेत मिलता है कि त्योहारी मौसम के बावजूद मुंबई के आवासीय बाजार में घर खरीदने वालों की गतिविधियां बनी हुई हैं। मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में अक्टूबर से ही स्थिर गतिविधि देखने को मिल रही है। अक्टूबर 2026 में शहर में कुल 12,690 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 9 प्रतिशत अधिक हैं। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news