TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

19-11-2026

ग्राउंड वाटर का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को राहत! सरकार देगी मुआवजे में 75% तक की छूट

  •  बिना अनुमति ग्राउंड वाटर निकालने वाली कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने एकमुश्त सेटलमेंट योजना शुरू की है, जिसके तहत नियमों का उल्लंघन कर ग्राउंड वाटर निकालने वालों को पर्यावरणीय मुआवजे में 30 से 75 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। जल शक्ति मंत्रालय ने 12 नवंबर को ग्राउंड वाटर शुल्क (विवाद समाधान) योजना, 2026 जारी की है। यह योजना एक साल तक लागू रहेगी और देश के 19 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रभावी होगी।इस योजना का फायदा उन कंपनियों और परियोजनाओं को मिलेगा, जो बिना एनओसी के ग्राउंड वाटर निकाल रही हैं, अनुमति के नवीनीकरण में देरी कर चुकी हैं या तय सीमा  से ज्यादा पानी का इस्तेमाल कर रही हैं। तय सीमा से ज्यादा ग्राउंड वाटर निकालने वालों को सबसे अधिक 75 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। वहीं, एनओसी के नवीनीकरण में देरी करने वालों को 40 से 70 प्रतिशत और बिना एनओसी ग्राउंड वाटर निकालने वालों को 30 से 60 प्रतिशत तक राहत मिलेगी। छूट कितनी मिलेगी, यह संबंधित इलाके में ग्राउंड वाटर की स्थिति और पानी के इस्तेमाल की मात्रा पर निर्भर करेगा। सरकार ने ग्राउंड वाटर क्षेत्रों को पांच कैटेगरी में बांटा है- सुरक्षित, अर्ध-संकटग्रस्त, संकटग्रस्त, अतिदोहित और लवणीय। इसके अलावा रोजाना 200 किलोलीटर से कम से लेकर 5,000 किलोलीटर या उससे अधिक पानी निकालने वाली परियोजनाओं के लिए अलग-अलग छूट तय की गई है। योजना का फायदा लेने के लिए कंपनियों को 'भूनीर' पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मुआवजे की जानकारी मिलने के बाद 60 दिनों के भीतर पूरी रकम एकमुश्त जमा करनी होगी। तय समय में भुगतान नहीं करने पर छूट का लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना में नई अनुमति और नवीनीकरण से जुड़े आवेदन भी शामिल होंगे। हालांकि, जिन मामलों में अदालत या न्यायाधिकरण ने पर्यावरणीय मुआवजे पर अंतिम फैसला सुना दिया है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे। सरकार का मकसद कंपनियों को नियमों के दायरे में लाना, लंबे समय से चल रहे विवादों को खत्म करना और ग्राउंड वाटर के इस्तेमाल को नियमित करना है। इसके जरिए कारोबार को राहत देने के साथ ग्राउंड वाटर के संरक्षण के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

Share
ग्राउंड वाटर का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को राहत! सरकार देगी मुआवजे में 75% तक की छूट

 बिना अनुमति ग्राउंड वाटर निकालने वाली कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने एकमुश्त सेटलमेंट योजना शुरू की है, जिसके तहत नियमों का उल्लंघन कर ग्राउंड वाटर निकालने वालों को पर्यावरणीय मुआवजे में 30 से 75 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। जल शक्ति मंत्रालय ने 12 नवंबर को ग्राउंड वाटर शुल्क (विवाद समाधान) योजना, 2026 जारी की है। यह योजना एक साल तक लागू रहेगी और देश के 19 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रभावी होगी।इस योजना का फायदा उन कंपनियों और परियोजनाओं को मिलेगा, जो बिना एनओसी के ग्राउंड वाटर निकाल रही हैं, अनुमति के नवीनीकरण में देरी कर चुकी हैं या तय सीमा  से ज्यादा पानी का इस्तेमाल कर रही हैं। तय सीमा से ज्यादा ग्राउंड वाटर निकालने वालों को सबसे अधिक 75 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। वहीं, एनओसी के नवीनीकरण में देरी करने वालों को 40 से 70 प्रतिशत और बिना एनओसी ग्राउंड वाटर निकालने वालों को 30 से 60 प्रतिशत तक राहत मिलेगी। छूट कितनी मिलेगी, यह संबंधित इलाके में ग्राउंड वाटर की स्थिति और पानी के इस्तेमाल की मात्रा पर निर्भर करेगा। सरकार ने ग्राउंड वाटर क्षेत्रों को पांच कैटेगरी में बांटा है- सुरक्षित, अर्ध-संकटग्रस्त, संकटग्रस्त, अतिदोहित और लवणीय। इसके अलावा रोजाना 200 किलोलीटर से कम से लेकर 5,000 किलोलीटर या उससे अधिक पानी निकालने वाली परियोजनाओं के लिए अलग-अलग छूट तय की गई है। योजना का फायदा लेने के लिए कंपनियों को 'भूनीर' पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मुआवजे की जानकारी मिलने के बाद 60 दिनों के भीतर पूरी रकम एकमुश्त जमा करनी होगी। तय समय में भुगतान नहीं करने पर छूट का लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना में नई अनुमति और नवीनीकरण से जुड़े आवेदन भी शामिल होंगे। हालांकि, जिन मामलों में अदालत या न्यायाधिकरण ने पर्यावरणीय मुआवजे पर अंतिम फैसला सुना दिया है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे। सरकार का मकसद कंपनियों को नियमों के दायरे में लाना, लंबे समय से चल रहे विवादों को खत्म करना और ग्राउंड वाटर के इस्तेमाल को नियमित करना है। इसके जरिए कारोबार को राहत देने के साथ ग्राउंड वाटर के संरक्षण के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news