TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

21-11-2026

साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आरोपी नहीं तय कर सकता कि पीडि़त कहां दर्ज कराएं एफआईआर

  •  देश में बढ़ते साइबर अपराध और निवेश के नाम पर ठगी के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने साफ कहा है कि कोई आरोपी यह तय नहीं कर सकता कि उसके खिलाफ ठगी की शिकायत करने वाले पीड़ित किस राज्य में एफआईआर दर्ज कराएं। साथ ही, अलग-अलग राज्यों में दर्ज मामलों को एक साथ जोडऩे की आरोपी की मांग भी खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ वर्चुअल क्लाउड स्पेस की बिक्री से जुड़े कथित निवेश घोटाले की सुनवाई कर रही थी। आरोपी भूमि उत्पलभाई पटेल के खिलाफ गुजरात और हरियाणा में मामले दर्ज हैं। अदालत ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में जांच के दौरान समानताएं मिलने से आरोपी को राहत नहीं दी जा सकती। हर राज्य की पुलिस अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले अपराधों की जांच करने के लिए स्वतंत्र है। पीठ ने साफ किया कि संगठित साइबर अपराध के मामलों में कानून के साथ कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।

Share
साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आरोपी नहीं तय कर सकता कि पीडि़त कहां दर्ज कराएं एफआईआर

 देश में बढ़ते साइबर अपराध और निवेश के नाम पर ठगी के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने साफ कहा है कि कोई आरोपी यह तय नहीं कर सकता कि उसके खिलाफ ठगी की शिकायत करने वाले पीड़ित किस राज्य में एफआईआर दर्ज कराएं। साथ ही, अलग-अलग राज्यों में दर्ज मामलों को एक साथ जोडऩे की आरोपी की मांग भी खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ वर्चुअल क्लाउड स्पेस की बिक्री से जुड़े कथित निवेश घोटाले की सुनवाई कर रही थी। आरोपी भूमि उत्पलभाई पटेल के खिलाफ गुजरात और हरियाणा में मामले दर्ज हैं। अदालत ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में जांच के दौरान समानताएं मिलने से आरोपी को राहत नहीं दी जा सकती। हर राज्य की पुलिस अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले अपराधों की जांच करने के लिए स्वतंत्र है। पीठ ने साफ किया कि संगठित साइबर अपराध के मामलों में कानून के साथ कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news