एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने इंडियन कैंसर सोसायटी के साथ मिलकर अपने कैंसर क्योर अभियान का पांचवां संस्करण लॉन्च किया है। इसके तहत ॥ष्ठस्नष्ट चैरिटी फंड फॉर कैंसर क्योर (फरवरी 2030) पेश किया गया है। इस फंड का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर कैंसर मरीजों के इलाज में मदद करना है। इस फंड का न्यू फंड ऑफर (हृस्नह्र) 16 नवंबर से खुल गया है और 30 नवंबर 2026 तक निवेश के लिए खुला रहेगा। कंपनी के अनुसार, वर्ष 2011 में देश के पहले कैंसर फंड के रूप में शुरू की गई इस पहल के तहत सितंबर 2026 तक इंडियन कैंसर सोसायटी को कुल 292.41 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसमें ॥ष्ठस्नष्ट ्ररूष्ट का सीधा योगदान भी शामिल है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नवनीत मुनोत ने कहा कि कैंसर क्योर पहल के जरिए निवेशकों, इंडस्ट्री और इंडियन कैंसर सोसायटी ने मिलकर हजारों मरीजों की मदद की है। कंपनी को उम्मीद है कि इस पांचवें संस्करण के जरिए इस अभियान को और आगे बढ़ाया जा सकेगा।