TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

06-11-2026

हरियाणा में सभी ट्रैवल एजेंट का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, विदेश भेजने के नाम पर ठगी पर लगेगी लगाम

  •  विदेश में नौकरी और बेहतर करियर का सपना दिखाकर युवाओं से ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट पर अब हरियाणा सरकार शिकंजा कसने जा रही है। राज्य में काम करने वाले सभी नए और मौजूदा ट्रैवल एजेंट के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। सरकार का मकसद विदेश में नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी, अवैध भर्ती और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में हरियाणा पंजीकरण एवं ट्रैवल एजेंट विनियमन अधिनियम, 2025 के तहत नए नियमों को मंजूरी दी गई। इन नियमों के जरिए ट्रैवल एजेंसी के कारोबार में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने और एजेंट की जवाबदेही तय करने की तैयारी है। सरकार के मुताबिक, कई युवा विदेश में नौकरी और बेहतर करियर का भरोसा देने वाले एजेंट के जाल में फंस जाते हैं। कुछ मामलों में युवाओं को कानूनी तरीके से विदेश भेजने का वादा किया जाता है, लेकिन बाद में उन्हें अवैध डंकी रूट से दूसरे देशों में भेज दिया जाता है। ऐसे रास्तों पर युवाओं को धोखाधड़ी, जबरन वसूली, यातना और कैद जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नए नियमों के तहत राज्य में काम कर रहे हर नए और मौजूदा ट्रैवल एजेंट को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर कोई एजेंट नया ऑफिस या ब्रांच खोलता है तो उसके लिए अलग रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। पासपोर्ट सर्विस, टूर एंड ट्रैवल एजेंसी, एजुकेशन वीजा कंसल्टेंसी और टिकट बुकिंग जैसी अलग-अलग सर्विस के लिए भी अलग रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इससे सरकार के पास एजेंट और उनकी सर्विस का पूरा रिकॉर्ड रहेगा और विदेश भेजने के नाम पर होने वाली ठगी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Share
हरियाणा में सभी ट्रैवल एजेंट का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, विदेश भेजने के नाम पर ठगी पर लगेगी लगाम

 विदेश में नौकरी और बेहतर करियर का सपना दिखाकर युवाओं से ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट पर अब हरियाणा सरकार शिकंजा कसने जा रही है। राज्य में काम करने वाले सभी नए और मौजूदा ट्रैवल एजेंट के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। सरकार का मकसद विदेश में नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी, अवैध भर्ती और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में हरियाणा पंजीकरण एवं ट्रैवल एजेंट विनियमन अधिनियम, 2025 के तहत नए नियमों को मंजूरी दी गई। इन नियमों के जरिए ट्रैवल एजेंसी के कारोबार में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने और एजेंट की जवाबदेही तय करने की तैयारी है। सरकार के मुताबिक, कई युवा विदेश में नौकरी और बेहतर करियर का भरोसा देने वाले एजेंट के जाल में फंस जाते हैं। कुछ मामलों में युवाओं को कानूनी तरीके से विदेश भेजने का वादा किया जाता है, लेकिन बाद में उन्हें अवैध डंकी रूट से दूसरे देशों में भेज दिया जाता है। ऐसे रास्तों पर युवाओं को धोखाधड़ी, जबरन वसूली, यातना और कैद जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नए नियमों के तहत राज्य में काम कर रहे हर नए और मौजूदा ट्रैवल एजेंट को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर कोई एजेंट नया ऑफिस या ब्रांच खोलता है तो उसके लिए अलग रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। पासपोर्ट सर्विस, टूर एंड ट्रैवल एजेंसी, एजुकेशन वीजा कंसल्टेंसी और टिकट बुकिंग जैसी अलग-अलग सर्विस के लिए भी अलग रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इससे सरकार के पास एजेंट और उनकी सर्विस का पूरा रिकॉर्ड रहेगा और विदेश भेजने के नाम पर होने वाली ठगी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news