TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

19-11-2026

आंध्र प्रदेश का सेमीकंडक्टर पर बड़ा दांव! चिप कंपनियों को 80% तक सब्सिडी, 5,000 एकड़ में बनेगा पार्क

  •  भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनाने की कोशिशों के बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर एवं डिस्प्ले फैब पॉलिसी 4.0 में बदलाव करते हुए सिलिकॉन फैब यूनिट्स को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलाकर 80 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी देने का फैसला किया है। इसके साथ ही तिरुपति में 5,000 एकड़ जमीन पर सेमीकंडक्टर पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई है। नई पॉलिसी का मकसद चिप बनाने वाली घरेलू और विदेशी कंपनियों को आंध्र प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करना है। इसके तहत सिलिकॉन फैब यूनिट्स को केंद्र सरकार 40 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी देगी। यानी पात्र प्रोजेक्ट की लागत पर कुल 80 प्रतिशत तक सरकारी सहायता मिल सकेगी। अन्य फैब और एडवांस पैकेजिंग यूनिट्स को दोनों सरकारों से मिलाकर 70' तक सहायता मिलेगी। वहीं, पुरानी टेक्नोलॉजी पर आधारित पैकेजिंग यूनिट्स के लिए 50' सहायता का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार सिलिकॉन फैब, डिस्प्ले फैब और चिप पैकेजिंग प्रोजेक्ट्स में केंद्र सरकार के बराबर आर्थिक मदद देगी। राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि सरकार चाहती है कि भारत में बनने वाले चिप आंध्र प्रदेश में तैयार हों। इसके लिए निवेशकों को आकर्षक सब्सिडी और सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा दी जाएगी। नई पॉलिसी को केंद्र सरकार के इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण यानी सेमीकॉन 2.0 के अनुरूप तैयार किया गया है। 5,000 एकड़ में प्रस्तावित सेमीकंडक्टर पार्क और 80 प्रतिशत तक सरकारी सहायता से आंध्र प्रदेश चिप मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए आकर्षक डेस्टिनेशन बन सकता है। इससे राज्य में बड़े निवेश, नई फैक्ट्रियों और रोजगार के अवसर बढऩे की उम्मीद है।

Share
आंध्र प्रदेश का सेमीकंडक्टर पर बड़ा दांव! चिप कंपनियों को 80% तक सब्सिडी, 5,000 एकड़ में बनेगा पार्क

 भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनाने की कोशिशों के बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर एवं डिस्प्ले फैब पॉलिसी 4.0 में बदलाव करते हुए सिलिकॉन फैब यूनिट्स को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलाकर 80 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी देने का फैसला किया है। इसके साथ ही तिरुपति में 5,000 एकड़ जमीन पर सेमीकंडक्टर पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई है। नई पॉलिसी का मकसद चिप बनाने वाली घरेलू और विदेशी कंपनियों को आंध्र प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करना है। इसके तहत सिलिकॉन फैब यूनिट्स को केंद्र सरकार 40 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी देगी। यानी पात्र प्रोजेक्ट की लागत पर कुल 80 प्रतिशत तक सरकारी सहायता मिल सकेगी। अन्य फैब और एडवांस पैकेजिंग यूनिट्स को दोनों सरकारों से मिलाकर 70' तक सहायता मिलेगी। वहीं, पुरानी टेक्नोलॉजी पर आधारित पैकेजिंग यूनिट्स के लिए 50' सहायता का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार सिलिकॉन फैब, डिस्प्ले फैब और चिप पैकेजिंग प्रोजेक्ट्स में केंद्र सरकार के बराबर आर्थिक मदद देगी। राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि सरकार चाहती है कि भारत में बनने वाले चिप आंध्र प्रदेश में तैयार हों। इसके लिए निवेशकों को आकर्षक सब्सिडी और सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा दी जाएगी। नई पॉलिसी को केंद्र सरकार के इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण यानी सेमीकॉन 2.0 के अनुरूप तैयार किया गया है। 5,000 एकड़ में प्रस्तावित सेमीकंडक्टर पार्क और 80 प्रतिशत तक सरकारी सहायता से आंध्र प्रदेश चिप मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए आकर्षक डेस्टिनेशन बन सकता है। इससे राज्य में बड़े निवेश, नई फैक्ट्रियों और रोजगार के अवसर बढऩे की उम्मीद है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news