TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

19-11-2026

इंडिया का स्टील सेक्टर इंपोर्ट पर निर्भर! 90' कोकिंग कोयला विदेशों से खरीदना पड़ता है

  •  भारत का स्टील सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है, लेकिन कच्चे माल के मामले में विदेशी निर्भरता अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। टाटा स्टील के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन का कहना है कि देश में कोकिंग कोयले का भंडार सीमित है। ऐसे में भारतीय स्टील कंपनियों को आने वाले कई सालों तक अपनी जरूरत का कोयला विदेशों से खरीदना पड़ेगा। फिलहाल भारत अपनी करीब 90 प्रतिशत कोकिंग कोयले की जरूरत इंपोर्ट से पूरी करता है। नरेंद्रन के मुताबिक, भारत में उपलब्ध कोकिंग कोयला स्टील इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। इसकी कमी सिर्फ मात्रा में ही नहीं, बल्कि क्वालिटी में भी है। ऑस्ट्रेलिया भारत के लिए बेहतर क्वालिटी वाले कोकिंग कोयले का सबसे अहम सप्लायर बना हुआ है। देश के कुल कोकिंग कोयला इंपोर्ट में ऑस्ट्रेलिया की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से ज्यादा है। कोकिंग कोयला स्टील बनाने में इस्तेमाल होने वाला प्रमुख कच्चा माल है। ब्लास्ट फर्नेस टेक्नोलॉजी के जरिए स्टील तैयार करने में इसकी अहम भूमिका होती है। ऐसे में कोयले की कीमतों और सप्लाई में बदलाव का सीधा असर स्टील कंपनियों की लागत पर पड़ सकता है। नरेंद्रन ने चीन से होने वाले स्टील इंपोर्ट को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि सरकार के सपोर्ट से चीन से आने वाले स्टील को सीमित रखने में मदद मिली है, लेकिन चीन की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता और बड़े पैमाने पर एक्सपोर्ट भारतीय कंपनियों के लिए चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए भारी कैपिटल इन्वेस्टमेंट कर रही हैं। ऐसे में चीन के अतिरिक्त स्टील एक्सपोर्ट का घरेलू कंपनियों पर गलत असर नहीं पडऩा चाहिए।

Share
इंडिया का स्टील सेक्टर इंपोर्ट पर निर्भर! 90' कोकिंग कोयला विदेशों से खरीदना पड़ता है

 भारत का स्टील सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है, लेकिन कच्चे माल के मामले में विदेशी निर्भरता अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। टाटा स्टील के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन का कहना है कि देश में कोकिंग कोयले का भंडार सीमित है। ऐसे में भारतीय स्टील कंपनियों को आने वाले कई सालों तक अपनी जरूरत का कोयला विदेशों से खरीदना पड़ेगा। फिलहाल भारत अपनी करीब 90 प्रतिशत कोकिंग कोयले की जरूरत इंपोर्ट से पूरी करता है। नरेंद्रन के मुताबिक, भारत में उपलब्ध कोकिंग कोयला स्टील इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। इसकी कमी सिर्फ मात्रा में ही नहीं, बल्कि क्वालिटी में भी है। ऑस्ट्रेलिया भारत के लिए बेहतर क्वालिटी वाले कोकिंग कोयले का सबसे अहम सप्लायर बना हुआ है। देश के कुल कोकिंग कोयला इंपोर्ट में ऑस्ट्रेलिया की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से ज्यादा है। कोकिंग कोयला स्टील बनाने में इस्तेमाल होने वाला प्रमुख कच्चा माल है। ब्लास्ट फर्नेस टेक्नोलॉजी के जरिए स्टील तैयार करने में इसकी अहम भूमिका होती है। ऐसे में कोयले की कीमतों और सप्लाई में बदलाव का सीधा असर स्टील कंपनियों की लागत पर पड़ सकता है। नरेंद्रन ने चीन से होने वाले स्टील इंपोर्ट को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि सरकार के सपोर्ट से चीन से आने वाले स्टील को सीमित रखने में मदद मिली है, लेकिन चीन की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता और बड़े पैमाने पर एक्सपोर्ट भारतीय कंपनियों के लिए चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए भारी कैपिटल इन्वेस्टमेंट कर रही हैं। ऐसे में चीन के अतिरिक्त स्टील एक्सपोर्ट का घरेलू कंपनियों पर गलत असर नहीं पडऩा चाहिए।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news