TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

17-04-2025

बिनौला खल : तेजी के आसार

  •  आपूर्ति कमजोर होने एवं मांग घटने से बिनौला खल के भाव हाल ही में 250 रुपए प्रति क्विंटल बढ गए। भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। पशु आहार वालों की मांग निकलने तथा आपूर्ति घटने से बिनौला खल के भाव एक माह के दौरान 250 रूपये बढकर  3350/3650 रुपए प्रति कुंतल हो गए। पंजाब की भटिंडा मंडी में इसके भाव 250 रूपये बढकर 3600/3650 रुपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि के दौरान उत्तर भारत की मंडियों में निचले स्तर बिकवाली घटने के कारण बिनौले के 300 रूपये बढकर भाव पंजाब मे 3900/4000 रूपयेप्रति क्विटल पर हो गए। हापुड़ में बिकवाली कमजोर होने बिनौला खल के भाव 250 रूपए बढ कर 3650/3750 रुपए प्रति कुंतल हो गए। देश में कपास का उत्पादन हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश इत्यादि राज्यों में होता है। बिजाई कमजोर होने के कारण उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है। सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसीडीईएक्स में बिनौला खल अप्रैल डिलीवरी में  तेजी का रूख रहा। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के मंडियों में  रूई की आवक 3000 गांठों के लगभग दैनिक हो रही है। हालांकि बिकवली कमजोर होने के कारण पशु आहार में उपयोग में आने वाले अरहर चूरी , चना चूरी,अरहर छिलका,बाजरे की कीमतों में भी तेजी का रूख बना हुआ है। वर्तमान हालात को देखते हुए  बिनोला खल की कीमतों में गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। ग्राहकी निकलते ही बाजार पुन: बढऩे लगेगा।

Share
बिनौला खल : तेजी के आसार

 आपूर्ति कमजोर होने एवं मांग घटने से बिनौला खल के भाव हाल ही में 250 रुपए प्रति क्विंटल बढ गए। भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। पशु आहार वालों की मांग निकलने तथा आपूर्ति घटने से बिनौला खल के भाव एक माह के दौरान 250 रूपये बढकर  3350/3650 रुपए प्रति कुंतल हो गए। पंजाब की भटिंडा मंडी में इसके भाव 250 रूपये बढकर 3600/3650 रुपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि के दौरान उत्तर भारत की मंडियों में निचले स्तर बिकवाली घटने के कारण बिनौले के 300 रूपये बढकर भाव पंजाब मे 3900/4000 रूपयेप्रति क्विटल पर हो गए। हापुड़ में बिकवाली कमजोर होने बिनौला खल के भाव 250 रूपए बढ कर 3650/3750 रुपए प्रति कुंतल हो गए। देश में कपास का उत्पादन हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश इत्यादि राज्यों में होता है। बिजाई कमजोर होने के कारण उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है। सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसीडीईएक्स में बिनौला खल अप्रैल डिलीवरी में  तेजी का रूख रहा। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के मंडियों में  रूई की आवक 3000 गांठों के लगभग दैनिक हो रही है। हालांकि बिकवली कमजोर होने के कारण पशु आहार में उपयोग में आने वाले अरहर चूरी , चना चूरी,अरहर छिलका,बाजरे की कीमतों में भी तेजी का रूख बना हुआ है। वर्तमान हालात को देखते हुए  बिनोला खल की कीमतों में गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। ग्राहकी निकलते ही बाजार पुन: बढऩे लगेगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news