TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

17-09-2026

जियो यूजर्स को भारतीय भाषाओं में एक साल तक मुफ्त मिलेंगे ‘कैनवा’ के प्रीमियम डिजाइन टूल

  •  जियो यूजर्स को डिजाइन ऐप ‘कैनवा’ के प्रीमियम संस्करण की भारतीय भाषाओं में एक साल तक मुफ्त सुविधा मिलेगी। जियो और कैनवा के बीच हुए सहयोग से यह पहल की जा रही है। दोनो कंपनियों ने संयुक्त बयान में यह जानकारी दी। यूजर्स माईजियो ऐप के जरिये कैनवा प्रो या कैनवा प्रो लाइट की सुविधा ले सकते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष किरण थॉमस ने बयान में कहा कि कैनवा के जरिये हम लाखों भारतीयों को विश्वस्तरीय, एआई आधारित डिजाइन टूल मुफ्त में एक क्लिक से उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि हर विद्यार्थी, क्रिएटर, उद्यमी और छोटा कारोबारी डिजिटल रूप से आगे बढ़ते भारत में अपनी पसंदीदा भाषा में कुछ बना सके, सीखे, आगे बढ़े और कमा सके। कैनवा में लाखों प्रीमियम टेम्पलेट के साथ एआई आधारित डिजाइन टूल उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल पेशेवर प्रस्तुतियां, प्रचार सामग्री आदि तैयार करने के लिए किया जा सकता है। कैनवा के को-फाउंडरएवं सीओओ क्लिफ ओब्रेक्ट ने कहा कि जियो के साथ साझेदारी भारत में हमारी यात्रा का एक नया और उत्साहजनक अध्याय है। इससे देशभर में लाखों और लोगों तक कैनवा की शक्ति पहुंचाने में मदद मिलेगी और हर व्यक्ति को अपनी रचनात्मकता व्यक्त करने, संवाद करने तथा अपने विचारों को वास्तविक रूप देने में सक्षम बनाया जा सकेगा।

Share
जियो यूजर्स को भारतीय भाषाओं में एक साल तक मुफ्त मिलेंगे ‘कैनवा’ के प्रीमियम डिजाइन टूल

 जियो यूजर्स को डिजाइन ऐप ‘कैनवा’ के प्रीमियम संस्करण की भारतीय भाषाओं में एक साल तक मुफ्त सुविधा मिलेगी। जियो और कैनवा के बीच हुए सहयोग से यह पहल की जा रही है। दोनो कंपनियों ने संयुक्त बयान में यह जानकारी दी। यूजर्स माईजियो ऐप के जरिये कैनवा प्रो या कैनवा प्रो लाइट की सुविधा ले सकते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष किरण थॉमस ने बयान में कहा कि कैनवा के जरिये हम लाखों भारतीयों को विश्वस्तरीय, एआई आधारित डिजाइन टूल मुफ्त में एक क्लिक से उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि हर विद्यार्थी, क्रिएटर, उद्यमी और छोटा कारोबारी डिजिटल रूप से आगे बढ़ते भारत में अपनी पसंदीदा भाषा में कुछ बना सके, सीखे, आगे बढ़े और कमा सके। कैनवा में लाखों प्रीमियम टेम्पलेट के साथ एआई आधारित डिजाइन टूल उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल पेशेवर प्रस्तुतियां, प्रचार सामग्री आदि तैयार करने के लिए किया जा सकता है। कैनवा के को-फाउंडरएवं सीओओ क्लिफ ओब्रेक्ट ने कहा कि जियो के साथ साझेदारी भारत में हमारी यात्रा का एक नया और उत्साहजनक अध्याय है। इससे देशभर में लाखों और लोगों तक कैनवा की शक्ति पहुंचाने में मदद मिलेगी और हर व्यक्ति को अपनी रचनात्मकता व्यक्त करने, संवाद करने तथा अपने विचारों को वास्तविक रूप देने में सक्षम बनाया जा सकेगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news