TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

07-09-2026

मैक्स हैल्थकेयर 6,200 करोड़ रुपये के निवेश से 10,000 बेड कैपेसिटी हासिल करेगी

  •  मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अभय सोई ने कहा कि कंपनी अगले तीन साल में करीब 6,200 करोड़ रुपये के निवेश से अपनी बेड कैपेसिटी बढ़ाकर 10,000 करने का लक्ष्य बना रही है। इस विस्तार को घरेलू स्तर पर बढ़ती मांग और वैश्विक चिकित्सा पर्यटन केंद्र के रूप में भारत के बढ़ते कद से बढ़ावा मिल रहा है। नयी दिल्ली में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर कहा कि चिकित्सा पर्यटन का फिलहाल कंपनी के कारोबार में नौ प्रतिशत योगदान है। अस्पताल समूह प्रतिवर्ष 180 देशों से आने वाले 40,000 से अधिक विदेशी मरीजों का इलाज करता है। उन्होंने कहा कि दुनिया की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान भारत के पास है। सोई ने कहा कि यह सुविधा युवा भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है और इसमें एआई मंच, रोबोटिक्स और इम्यूनोथेरेपी जैसी नवीनतम प्रौद्योगिकियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हम दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों में भी विस्तार कर रहे हैं, लेकिन प्रथम श्रेणी के शहरों में भी भारी मांग बनी हुई है। हमारे कुल कारोबार का करीब 40-45 प्रतिशत दिल्ली-एनसीआर के बाहर के राज्यों से आने वाले मरीजों से होता है। उन्होंने कहा कि समूह के पास दो साल पहले 3,500 बेड कैपेसिटी थी, जबकि अब यह संख्या 6,000 के पार हो गई है। 10,000 बिस्तर तक पहुंचने के विस्तार का वित्तपोषण आंतरिक संसाधनों से किया जाएगा। सोई ने कहा कि मौजूदा लक्ष्य मुख्य रूप से अपने स्तर पर विस्तार से हासिल किया जाएगा, हालांकि कंपनी नियोजित अधिग्रहण के लिए भी खुली है।

Share
मैक्स हैल्थकेयर 6,200 करोड़ रुपये के निवेश से 10,000 बेड कैपेसिटी हासिल करेगी

 मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अभय सोई ने कहा कि कंपनी अगले तीन साल में करीब 6,200 करोड़ रुपये के निवेश से अपनी बेड कैपेसिटी बढ़ाकर 10,000 करने का लक्ष्य बना रही है। इस विस्तार को घरेलू स्तर पर बढ़ती मांग और वैश्विक चिकित्सा पर्यटन केंद्र के रूप में भारत के बढ़ते कद से बढ़ावा मिल रहा है। नयी दिल्ली में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर कहा कि चिकित्सा पर्यटन का फिलहाल कंपनी के कारोबार में नौ प्रतिशत योगदान है। अस्पताल समूह प्रतिवर्ष 180 देशों से आने वाले 40,000 से अधिक विदेशी मरीजों का इलाज करता है। उन्होंने कहा कि दुनिया की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान भारत के पास है। सोई ने कहा कि यह सुविधा युवा भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है और इसमें एआई मंच, रोबोटिक्स और इम्यूनोथेरेपी जैसी नवीनतम प्रौद्योगिकियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हम दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों में भी विस्तार कर रहे हैं, लेकिन प्रथम श्रेणी के शहरों में भी भारी मांग बनी हुई है। हमारे कुल कारोबार का करीब 40-45 प्रतिशत दिल्ली-एनसीआर के बाहर के राज्यों से आने वाले मरीजों से होता है। उन्होंने कहा कि समूह के पास दो साल पहले 3,500 बेड कैपेसिटी थी, जबकि अब यह संख्या 6,000 के पार हो गई है। 10,000 बिस्तर तक पहुंचने के विस्तार का वित्तपोषण आंतरिक संसाधनों से किया जाएगा। सोई ने कहा कि मौजूदा लक्ष्य मुख्य रूप से अपने स्तर पर विस्तार से हासिल किया जाएगा, हालांकि कंपनी नियोजित अधिग्रहण के लिए भी खुली है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news