TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

19-06-2026

इवान स्पीगल का स्नैप स्पेक्स...

  •  स्नैप इंक. ने ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) आधारित स्मार्ट चश्मा स्नैप स्पेक्स लॉन्च किया है। 2,195 डॉलर (लगभग 1.9 लाख रुपये) प्राइस के इस स्मार्ट चश्मे को कंपनी के सीईओ इवान स्पीगल फ्यूचर कंप्यूटर कर रहे हैं। सामान्य चश्मे जैसे डिजाइन वाले स्नैप स्पेक्स का फ्रेम बहुत चौड़ा व मोटा है। इसके लेंस रोशनी के अनुसार अपने आप पारदर्शी से हल्के रंग वाले मोड में बदल सकते हैं। एडवांस्ड डिस्प्ले और कैमरा से लैस यह चश्मा ऑगमेंटेड रियलिटी अनुभव प्रदान करता है, यूजर इसके जरिए एप चला सकते हैं, थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर सकते हैं, गेम खेल सकते हैं और रियल टाइम में डिजिटल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। क ंपनी का मानना है कि एआर चश्मा फ्यूचर में स्मार्टफोन की जगह लेने वाली कंप्यूटिंग डिवाइस बन सकता हैं। मेटा क्वेस्ट और एपल विजन प्रो जैसे स्मार्ट हेडसेट डिवाइस कैमरों से आसपास की दुनिया को कैप्चर करके डिजिटल स्क्रीन पर दिखाते हैं, जबकि स्नैप स्पेक्स सीधे पारदर्शी लेंस के जरिए रियललाइफ में डिजिटल जानकारी दिखाता है। स्नैप स्पेक्स में वर्चुअल कंप्यूटर स्क्रीन, एआई वॉइस असिस्टेंट, नेवीगेशन और फोन नोटिफिकेशन जैसे फीचर हैं। चश्मे की बैटरी लगभग चार घंटे चलती है और डिस्प्ले 51 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। इसमें जेश्चर रेकॉग्निशन और दो क्वॉलकॉम प्रोसेसर दिए गए हैं। 

Share
इवान स्पीगल का स्नैप स्पेक्स...

 स्नैप इंक. ने ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) आधारित स्मार्ट चश्मा स्नैप स्पेक्स लॉन्च किया है। 2,195 डॉलर (लगभग 1.9 लाख रुपये) प्राइस के इस स्मार्ट चश्मे को कंपनी के सीईओ इवान स्पीगल फ्यूचर कंप्यूटर कर रहे हैं। सामान्य चश्मे जैसे डिजाइन वाले स्नैप स्पेक्स का फ्रेम बहुत चौड़ा व मोटा है। इसके लेंस रोशनी के अनुसार अपने आप पारदर्शी से हल्के रंग वाले मोड में बदल सकते हैं। एडवांस्ड डिस्प्ले और कैमरा से लैस यह चश्मा ऑगमेंटेड रियलिटी अनुभव प्रदान करता है, यूजर इसके जरिए एप चला सकते हैं, थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर सकते हैं, गेम खेल सकते हैं और रियल टाइम में डिजिटल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। क ंपनी का मानना है कि एआर चश्मा फ्यूचर में स्मार्टफोन की जगह लेने वाली कंप्यूटिंग डिवाइस बन सकता हैं। मेटा क्वेस्ट और एपल विजन प्रो जैसे स्मार्ट हेडसेट डिवाइस कैमरों से आसपास की दुनिया को कैप्चर करके डिजिटल स्क्रीन पर दिखाते हैं, जबकि स्नैप स्पेक्स सीधे पारदर्शी लेंस के जरिए रियललाइफ में डिजिटल जानकारी दिखाता है। स्नैप स्पेक्स में वर्चुअल कंप्यूटर स्क्रीन, एआई वॉइस असिस्टेंट, नेवीगेशन और फोन नोटिफिकेशन जैसे फीचर हैं। चश्मे की बैटरी लगभग चार घंटे चलती है और डिस्प्ले 51 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। इसमें जेश्चर रेकॉग्निशन और दो क्वॉलकॉम प्रोसेसर दिए गए हैं। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news