अल्कोब्रू डिस्टिलरीज ने गैम्बर वैली इंडियन सिंगल माल्ट व्हिस्की के साथ लक्जरी स्पिरिट्स सेगमेंट में एंट्री ली है। यह व्हिस्की हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित कंपनी की डिस्टिलरी में ही डिस्टिल, मैच्योर और बोतलबंद की जाती है। कंपनी के अनुसार, सोलन की ऊंचाई, मौसम में बदलाव और प्राकृतिक वातावरण व्हिस्की के मैच्योर होने की प्रक्रिया को एक अलग स्वाद और पहचान देते हैं। इस नई रेंज में दो वेरिएंट्स हैं-गैम्बर वैली प्राइवेट कलेक्शन 1 और गैम्बर वैली द वॉल्ट सीरीज। प्राइवेट कलेक्शन 1 को लगभग 13 से 16 हजार की प्राइस रेंज में रखा गया है वहीं द वॉल्ट सीरीज की कीमत लगभग 7 से 10 हजार रुपये के बीच है। शुरुआत में इस ब्रांड हरियाणा, उप्र और चंडीगढ़ व फिर राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली-एनसीआर में लॉन्च किया जाएगा। अल्कोब्रू के अनुसार, गैम्बर वैली नया प्रोडक्ट नहीं इंडियन सिंगल माल्ट की अलग पहचान बनाने की कोशिश है।