TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

17-06-2026

जोहो का नाथू ला सर्वर...

  •  धोती वाले बिलिनेयर श्रीधर वेंबु की सास (सॉफ्टवेयर सर्विस) कंपनी •ाोहो कॉर्पोरेशन ने स्वदेशी सर्वर नाथु ला के जरिए हार्डवेयर सैगमेंट में कदम रखे हैं। जोहो का मानना है कि हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर तरीके से इंटीग्रेट कर कॉस्ट, बिजली की खपत और ऑपरेटिंग कॉस्ट को घटाया जा सकता है। नाथू ला सर्वर को जोहो की नागपुर स्थित इंजीनियरिंग टीम ने डिजाइन किया है। इंटेल के सहयोग से डिजाइन इस सर्वर में इंटेल जीऑन 6 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। •ाोहो का दावा है कि नाथू ला सर्वर की बिजली की सेविंग 12-18 परसेंट और टीसीओ (टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप) में लगभग 20-30 परसेंट तक बचत कर सकता है। इस सर्वर का फिलहाल कंपनी के अपने डेटा सेंटर में इस्तेमाल किया जाएगा और इसे तुरंत मार्केट में रोलआउट करने का प्लान नहीं है। जोहो अपना डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर खुद संचालित करती है और अब हार्डवेयर स्तर पर भी आत्मनिर्भरता बढ़ाना चाहती है। कंपनी का मानना है कि भविष्य में टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए केवल सॉफ्टवेयर बनाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि हार्डवेयर, क्लाउड, डेटा सेंटर और एआई सिस्टम तक पूरी तकनीकी चेन आपके कंट्रोल में होनी चाहिए। नाथू ला प्रोजेक्ट की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी। नागपुर में •ाोहो की इस सर्वर टीम में कई इंजीनियर ऐसे हैं जो कंपनी में फ्रेशर के रूप में शामिल हुए थे। हालांकि सर्वर के कुछ कंपोनेंट जैसे प्रोसेसर और मेमोरी अभी भी ग्लोबल सप्लायरों से आते हैं, लेकिन जोहो का टार्गेट धीरे-धीरे तकनीकी आत्मनिर्भरता बढ़ाने का है। 

Share
जोहो का नाथू ला सर्वर...

 धोती वाले बिलिनेयर श्रीधर वेंबु की सास (सॉफ्टवेयर सर्विस) कंपनी •ाोहो कॉर्पोरेशन ने स्वदेशी सर्वर नाथु ला के जरिए हार्डवेयर सैगमेंट में कदम रखे हैं। जोहो का मानना है कि हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर तरीके से इंटीग्रेट कर कॉस्ट, बिजली की खपत और ऑपरेटिंग कॉस्ट को घटाया जा सकता है। नाथू ला सर्वर को जोहो की नागपुर स्थित इंजीनियरिंग टीम ने डिजाइन किया है। इंटेल के सहयोग से डिजाइन इस सर्वर में इंटेल जीऑन 6 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। •ाोहो का दावा है कि नाथू ला सर्वर की बिजली की सेविंग 12-18 परसेंट और टीसीओ (टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप) में लगभग 20-30 परसेंट तक बचत कर सकता है। इस सर्वर का फिलहाल कंपनी के अपने डेटा सेंटर में इस्तेमाल किया जाएगा और इसे तुरंत मार्केट में रोलआउट करने का प्लान नहीं है। जोहो अपना डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर खुद संचालित करती है और अब हार्डवेयर स्तर पर भी आत्मनिर्भरता बढ़ाना चाहती है। कंपनी का मानना है कि भविष्य में टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए केवल सॉफ्टवेयर बनाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि हार्डवेयर, क्लाउड, डेटा सेंटर और एआई सिस्टम तक पूरी तकनीकी चेन आपके कंट्रोल में होनी चाहिए। नाथू ला प्रोजेक्ट की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी। नागपुर में •ाोहो की इस सर्वर टीम में कई इंजीनियर ऐसे हैं जो कंपनी में फ्रेशर के रूप में शामिल हुए थे। हालांकि सर्वर के कुछ कंपोनेंट जैसे प्रोसेसर और मेमोरी अभी भी ग्लोबल सप्लायरों से आते हैं, लेकिन जोहो का टार्गेट धीरे-धीरे तकनीकी आत्मनिर्भरता बढ़ाने का है। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news