जापानी दिग्गज सोनी ने प्रीमियम ऑडियो पोर्टफोलियो में नए 1000एक्स द कोलेक्सियन वायरलेस हेडफोन को लॉन्च किया है। सोनी की टॉप-एंड 1000एक्स सीरीज की 10वीं सालगिरह पर पेश इस हेडफोन को सबसे महंगा सोनी वायरलेस हेडफोन माना जा रहा है। नए कोलेक्सियन हेडफोन्स की कीमत लगभग 649 डॉलर (करीब 60 हजार रुपये) रखी गई है। कंपनी के अनुसार यह हेडफोन उनके लिए हैं जो केवल नॉइज कैंसलेशन ही नहीं बल्कि लक्जरी डिजाइन, प्रीमियम फिनिश और हाई-एंड ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसे कंपनी सीधे एपल एयरपॉड्स मैक्स, बोस क्वाइट कंफर्ट अल्ट्रा हेडफोन के मुकाबले पेश कर रही है। सोनी के अनुसार, कोलेक्सियन में मेटल और वीगन लेदर जैसे प्रीमियम मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। हेडबैंड, ईयरकप, बटन और यहां तक कि यूएसबी-सी पोर्ट के आसपास भी मेटल फिनिश दी गई है। ऑडियो क्वॉलिटी के लिए इसमें नया यूनिडायरेक्शनल कार्बन फाइबर ड्राइवर और वी3 प्रोसेसर जो डीएसईई अल्टीमेट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। डीएसईई अल्टीमेंट एआई की मदद से लो क्वॉलिटी ऑडियो फाइल्स को सुधारता है। इसमें ऑडियो, गेमिंग मोड और म्यूजिक अपमिक्स जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी हैं। इसमें 12 माइक्रोफोन और क्यूएन3 नॉइज कैंसलेशन प्रोसेसर है। इसकी बैटरी लाइफ 32 घंटे तक है।