इन दिनों प्रियंका चोपड़ा...इ•ा ऑन रोल...सालों बाद बाहुबली वाले एसएस राजमौली की फिल्म वाराणासी में एक्शन रोल में नजर आने वाली हैं। हाल ही इंटरब्रांड की रिचेस्ट सेलेब्रिटी लिस्ट में विराट कोहली और शाहरुख खान के बाद तीसरे पायदान पर रही। उनकी नेटवर्थ 2507 करोड़ रुपये है और इस तरह उन्होंने धुरंधर रणवीर सिंह, एमएस धोनी और अक्षय कुमार जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। अब लक्जरी वॉच ब्रांड रोलेक्स ने प्रियंका चोपड़ा को रोलेक्स टेस्टिमोनी यानी ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर) बनाया है। प्रियंका चोपड़ा इटली के लक्जरी फैशन हाउस बुल्गारी और लक्जरी कार ब्रांड बेंटले मोटर्स से भी जुड़ी हुई हैं। रोलेक्स के साथ जुडऩे के बाद प्रियंका उस सेलेब्रिटी इलीट क्लब में शामिल हो गई हैं जिसमें जेम्स कैमरून, लियोनार्डो डिकैप्रियो, जेंडाया, मार्टिन स्कॉर्सेसी और जिया झांग-के शामिल हैं। इंटरब्रांड के अनुसार प्रियंका एक ग्लोबल इंडियन इंस्टीट्यूशन के रूप में उभरी हैं। प्रियंका दुनिया के कई बड़े ब्रांड्स मैक्स फैक्टर, ओबागी, एनॉमली हेयरकेयर, पैंटीन, यूनिसेफ और गैप का चेहरा रह चुकी हैं। प्रियंका ने अमेरिकी स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में लीड रोल किया है। इसके अलावा वह एक्शन-एडवेंचर फिल्म द ब्लफ में भी नजर आएंगी। प्रियंका ने हॉलीवुड में शुरुआत टीवी सीरीज क्वांटिको (2015-2018) से की थी। स्विस लक्जरी रिस्टवॉच ब्रांड रोलेक्स का ग्लोबल रेवेन्यू लगभग 12 बिलियन डॉलर है।