टेस्ला वाले एलन मस्क 1 ट्रिलियन डॉलर (1 लाख करोड़ डॉलर) से ज्यादा की नेटवर्थ वाले दुनिया और इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए हैं। यह राशि कितनी बड़ी है इसका अंदाजा इस बात से लग सकता है कि पिछले वित्त वर्ष में भारत का कुल जीडीपी वित्त वर्ष 26 में 4.15 ट्रिलियन डॉलर था। स्पेसएक्स ने 1.77 ट्रिलियन डॉलर के वेल्यूएशन पर 75 बिलियन डॉलर से अधिक की पूंजी जुटाई है। स्पेसएक्स आईपीओ के चलते एलन मस्क की कुल नेटवर्थ 1.1 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। एलन मस्क के साथ जुडक़र कई हिंदुस्तानी भी बिलिनेयर हो गए हैं। एंटोनियो ग्रेसियास की कहानी तो बहुत चल चुकी लेकिन आनंद देसाई ने भी स्पेसएक्स पर दांव लगाकर मोटा माल कमाया है। साथ में लगी टेबल के अनुसार वेलर इक्विटी पार्टनर्स के एंटोनियो ग्रेसियास ने स्पेसएक्स में 2008 में 76 मिलियन डॉलर लगाए थे और आईपीओ के साथ ही ग्रेसियास का इंवेस्टमेंट 65-70 बिलियन डॉलर हो जाने की उम्मीद है। यदि यह होता है तो भारतवंशी एंटोनियो ग्रेसियास एक झटके में सुपररिच की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। इसी तरह दर्सना कैपिटल के आनंद देसाई ने 2019 मेंं स्पेसएक्स में 600 मिलियन डॉलर लगाए थे जो बढक़र करीब 20 बिलियन डॉलर का जैकपॉट हो जाने की उम्मीद है। स्पेसएक्स के आईपीओ के चार गुना ओवरसब्सक्रिप्शन को एलन मस्क पर इंवेस्टर का अंधा भरोसा कहा जा रहा है क्योंकि उन्होंने अपने कई रिस्की आईडिया को सक्सैसफुल बिजनस मॉडल में बदलकर दिखाया है। एनेलिस्ट्स के अनुसार स्पेसएक्स में मस्क की हिस्सेदारी की वेल्यू करीब 866 बिलियन डॉलर हो सकती है। इसके अलावा मस्क के पास टेस्ला, स्टारलिंक, न्यूरालिंक, द बोरिंग कंपनी आदि में भी हिस्सेदारी है। टेस्ला और स्पेसएक्स के ग्लोबल दिग्गज बनने के बाद मस्क ने वर्ष 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर 44 बिलियन डॉलर में खरीदा। हालांकि स्पेसएक्स आईपीओ से पहले भी मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग 780 बिलियन डॉलर थी। वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद लैरी पेज की नेटवर्थ करीब 304 बिलियन डॉलर है। एनेलिस्ट कहते हैं कि एलन मस्क 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ कई देशों के जीडीपी से भी बड़े हो गए हैं। आईएमएफ के अनुसार ताइवान का जीडीपी लगभग 976.7 बिलियन डॉलर है। आप जानते हैं ताईवान सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सप्लाई चेन का बहुत अहम पार्टनर है। बड़ी बात यह है कि दुनिया का शायद ही कोई बिजनस लीडर पॉपुलर कल्चर में इतना पॉपुलर हो। राजनीतिक रूप से बहुत मुखर होने और इसके चलते विरोध व नुकसान झेलने के बावजूद मस्क ने दुनियाभर में अपना सपोर्टर बेस बनाए रखा है। मस्क का प्रभाव कितना है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मार्केट एनेलिस्ट मस्क की कंपनियों के नेटवर्क को मस्कोनॉमी कहते हैं। जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमॉन ने हाल कहा कि एलन हमारे समय के एडिसन हैं। पिछले ही साल डिमॉन ने मस्क को हमारा आइंस्टीन बताया था। वह भी तब जब मस्क रिपल्बिकन (नेशनलिस्ट) हैं जबकि डिमॉन लिबरल।
