एयर (॥द्गद्बह्म्) यानी वारिस जैसे राजकुमार। लुई वित्तॉन ने मोती (पर्ल) जैसी डिजाइन वाली कोकून डाइक्रोइक चेयर तैयार की है। कीमत है 1.67 लाख डॉलर यानी लगभग 1.55 करोड़ रुपये। इसीलिए इसे राजकुमारों के लिए चेयर कह सकते हैं। तीन महीने में हाथ की कारीगरी से तैयार की गई यह कुर्सी मिलान डिजाइन वीक 2026 में लॉन्च की गई है। फ्रांसीसी कलाकार जेराल्डिन गोंजालेज ने कैंपाना ब्रदर्स के मूल डिजाइन को नए रूप में पेश किया है। कैंपाना ब्रदर्स ने ही सबसे पहले लुई वित्तॉन के ऑब्जे नोमाड्स कलेक्शन के लिए कोकून चेयर बनाई थी। यह कलेक्शन वर्ष 2012 में शुरू किया गया था। मूल कोकून चेयर का बाहरी हिस्सा छिद्रदार खोल जैसा था, जो किसी प्राकृतिक बीज-कोष या खिलने से पहले तैयार किसी विदेशी फूल की कली जैसा दिखाई देता था। इसका नया संस्करण ब्राजील के डिजाइनर जोड़ी फर्नांडो और हम्बर्टो कैंपाना से प्रेरित है। नए रूप में कोकून अब एक इंद्रधनुषी चमक वाली आर्मचेयर बन गई है। इसकी प्रेरणा बीजिंग स्थित मेसन लुई वित्तॉन सैनलिटुन की चमकदार ग्लास फिनिश से ली गई है। इस इमारत में लेयर्ड (परतदार) कांच का उपयोग किया गया है, जो रोशनी और देखने के कोण के अनुसार इसका कलर बर्फीले फिरोजी, स्काई ब्लू, डार्क मैजेंटा, गोल्डन और कोरल में बदलता रहता है। इस चेयर को एक्रीलिक स्ट्रक्चर, हाई-टेक डाइक्रोइक फिल्म कोटिंग और फाइबरग्लास व लेदर शेल से बनाई गई है।