TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

09-06-2026

फुटबॉल क्लॉक...

  •  दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित लग्जरी ब्रांडों में से एक लुई वित्तॉन ने कंपनी ने अपनी और यूनिसेफ की दस साल पुरानी पार्टनरशिप को सेलीब्रेट करने के लिए एक अनोखी घड़ी तैयार की है, जिसे यूनिटी टाइम ऑब्जेक्ट नाम दिया गया है। यह साधारण घड़ी नहीं, बल्कि फुटबॉल के आकार में बनाई गई एक यूनीक  सा आर्ट आइटम है। स्विस वॉचमेकर ल एपे 1839 के सहयोग से डवलप की गई इस घड़ी का फुटबॉल जैसा डिजाइन है। घड़ी के भीतर एक मैनुअल-वाइंडिंग स्केलेटन मूवमेंट लगाया गया है, जिसके हरकत करते अंग-प्रत्यंग को बाहर से देखा जा सकता है। समय दिखाने के लिए पारंपरिक डायल की जगह दो घूमने वाले सिलिंडर लगाए गए हैं, जो घंटे और मिनट दिखाते हैं। घड़ी के ऊपरी हिस्से में सुनहरे स्टील का गुंबदनुमा ढांचा बनाया गया है। इस घड़ी की सबसे शानदार विशेषता इसके 264 हीरे हैं। घंटों को दर्शाने वाले हिस्से में 144 सफेद हीरे लगाए गए हैं, जबकि मिनटों को दर्शाने वाली रिंग में 120 काले हीरे जड़े गए हैं। कुल मिलाकर इनमें 1.03 कैरेट हीरों का उपयोग किया गया है। घड़ी को रखने के लिए लुई वित्तॉन ने विशेष मोनोग्राम कैनवास ट्रंक भी तैयार किया है। इस यूनीक सी घड़ी की पहले न्यूयॉर्क में सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 9 जून से 18 जून तक इंटरनेशनल ऑनलाइन नीलामी आयोजित की जाएगी। नीलामी से प्राप्त पूरी राशि यूनिसेफ को दी जाएगी। 

Share
फुटबॉल क्लॉक...

 दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित लग्जरी ब्रांडों में से एक लुई वित्तॉन ने कंपनी ने अपनी और यूनिसेफ की दस साल पुरानी पार्टनरशिप को सेलीब्रेट करने के लिए एक अनोखी घड़ी तैयार की है, जिसे यूनिटी टाइम ऑब्जेक्ट नाम दिया गया है। यह साधारण घड़ी नहीं, बल्कि फुटबॉल के आकार में बनाई गई एक यूनीक  सा आर्ट आइटम है। स्विस वॉचमेकर ल एपे 1839 के सहयोग से डवलप की गई इस घड़ी का फुटबॉल जैसा डिजाइन है। घड़ी के भीतर एक मैनुअल-वाइंडिंग स्केलेटन मूवमेंट लगाया गया है, जिसके हरकत करते अंग-प्रत्यंग को बाहर से देखा जा सकता है। समय दिखाने के लिए पारंपरिक डायल की जगह दो घूमने वाले सिलिंडर लगाए गए हैं, जो घंटे और मिनट दिखाते हैं। घड़ी के ऊपरी हिस्से में सुनहरे स्टील का गुंबदनुमा ढांचा बनाया गया है। इस घड़ी की सबसे शानदार विशेषता इसके 264 हीरे हैं। घंटों को दर्शाने वाले हिस्से में 144 सफेद हीरे लगाए गए हैं, जबकि मिनटों को दर्शाने वाली रिंग में 120 काले हीरे जड़े गए हैं। कुल मिलाकर इनमें 1.03 कैरेट हीरों का उपयोग किया गया है। घड़ी को रखने के लिए लुई वित्तॉन ने विशेष मोनोग्राम कैनवास ट्रंक भी तैयार किया है। इस यूनीक सी घड़ी की पहले न्यूयॉर्क में सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 9 जून से 18 जून तक इंटरनेशनल ऑनलाइन नीलामी आयोजित की जाएगी। नीलामी से प्राप्त पूरी राशि यूनिसेफ को दी जाएगी। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news