TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

19-05-2026

साहब का घर...

  •  पैसा तो कोई लक्जरी दिग्गज लुई वित्तॉन से कमाना सीखे। कंपनी ने अपने साहब (फाउंडर फैमिली) के पुश्तैनी घर की थीम पर हैंडबैग बना दिया है। साधारण एक्सेसरी से कहीं अधिक पारिवारिक धरोहर जैसे इस बैग की प्राइस है पूरे 45 हजार डॉलर यानी करीब 38 लाख रुपये। बैग का नाम है एलवी माल मेजों द आनिएर...। यह अनोखा ट्रंक-बैग पेरिस के फाउंडर के 1869 में 18 रू लुई वितों इलाके में स्थित मेजों द आनिएर की हू-ब-हू कॉपी है। आप जानते हैं लुई वित्तॉन कंपनी के फाउंडर का नाम भी लुई वित्तॉन है। इस लिमिटेड एडिशन बैग को दिग्गज डिजाइनर निकोलस घेस्कीरे ने तैयार किया है। उनका दावा है कि यह बैग कोई फैशन एक्सेसरी नहीं बल्कि वित्तॉन फैमिली की आत्मा है। बैग में वही खिड़कियां, वही ईंट-पत्थर की बनावट और वही ढलानदार छत दिखाई देती है, जो असली मेजों द आनिएर भवन की पहचान हैं। बैग का सबसे आकर्षक हिस्सा इसके 1890 के दशक से प्रेरित स्टेन्ड-ग्लास विंडो डिजाइन हैं। लेदर से बनी इस मिनिएचर हवेली में गोल्ड-कलर हार्डवेयर, एस-लॉक, मजबूत कोनों और पारंपरिक ट्रंक-स्टाइल संरचना का इस्तेमाल किया गया है। आज भी मेजों द आनिएर वही स्थान है, जहां 30 मास्टर कारीगर लुई वितों के प्रसिद्ध हार्ड-साइडेड ट्रंक्स, शानदार लेदर प्रोडक्ट्स और ट्रॉफी केस तैयार करते हैं। यहां प्राइवेट म्यूजियम भी है जिसमें 1.65 लाख से अधिक डॉक्यूमेंट्स और 23 हजार आर्टिफेक्ट्स भी हैं। 

Share
साहब का घर...

 पैसा तो कोई लक्जरी दिग्गज लुई वित्तॉन से कमाना सीखे। कंपनी ने अपने साहब (फाउंडर फैमिली) के पुश्तैनी घर की थीम पर हैंडबैग बना दिया है। साधारण एक्सेसरी से कहीं अधिक पारिवारिक धरोहर जैसे इस बैग की प्राइस है पूरे 45 हजार डॉलर यानी करीब 38 लाख रुपये। बैग का नाम है एलवी माल मेजों द आनिएर...। यह अनोखा ट्रंक-बैग पेरिस के फाउंडर के 1869 में 18 रू लुई वितों इलाके में स्थित मेजों द आनिएर की हू-ब-हू कॉपी है। आप जानते हैं लुई वित्तॉन कंपनी के फाउंडर का नाम भी लुई वित्तॉन है। इस लिमिटेड एडिशन बैग को दिग्गज डिजाइनर निकोलस घेस्कीरे ने तैयार किया है। उनका दावा है कि यह बैग कोई फैशन एक्सेसरी नहीं बल्कि वित्तॉन फैमिली की आत्मा है। बैग में वही खिड़कियां, वही ईंट-पत्थर की बनावट और वही ढलानदार छत दिखाई देती है, जो असली मेजों द आनिएर भवन की पहचान हैं। बैग का सबसे आकर्षक हिस्सा इसके 1890 के दशक से प्रेरित स्टेन्ड-ग्लास विंडो डिजाइन हैं। लेदर से बनी इस मिनिएचर हवेली में गोल्ड-कलर हार्डवेयर, एस-लॉक, मजबूत कोनों और पारंपरिक ट्रंक-स्टाइल संरचना का इस्तेमाल किया गया है। आज भी मेजों द आनिएर वही स्थान है, जहां 30 मास्टर कारीगर लुई वितों के प्रसिद्ध हार्ड-साइडेड ट्रंक्स, शानदार लेदर प्रोडक्ट्स और ट्रॉफी केस तैयार करते हैं। यहां प्राइवेट म्यूजियम भी है जिसमें 1.65 लाख से अधिक डॉक्यूमेंट्स और 23 हजार आर्टिफेक्ट्स भी हैं। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news