TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

14-05-2026

बर्लिन म्यूजियम और मस्क-जुकरबर्ग...

  •  बर्लिन की न्यू नेशनलगैलेरी एलन मस्क, मार्क जकरबर्ग, जैफ बेजोस, एंडी वॉररहोल और पाब्लो पिकासो घूमते नजर आ रहे हैं। ये दरअसल रोबोट डॉग्स हैं जिनके सिलिकॉन से बने सिर मस्क, जकरबर्ग आदि से मेल खाते हैं। ये रोबोट कैमरों से लैस हैं और पॉटी के रूप में अपने आसपास कैद की गई तस्वीरों के एआई जेनरेटेड प्रिंट बाहर निकालते हैं। यह अनोखी इंस्टॉलेशन अमेरिकी डिजिटल कलाकार बीपल यानी माइक विंकेलमैन की नई इंटेरेक्टिव प्रदर्शनी का हिस्सा है। इसमें दर्शक रोबोट डॉग्स को घूमते हुए देख सकते हैं। उनके कैमरे आसपास की रिकॉर्डिंग करते हैं और फिर एआई तस्वीरों को उस व्यक्ति की शैली में बदल देता है, जिसका सिर रोबोट पर लगा है। जैसे पिकासो वाला रोबोट क्यूबिस्ट शैली की तस्वीरें बनाता है, जबकि एंडी वॉरहोल वाला रोबोट पॉप-आर्ट शैली की इमेज तैयार करता है। रेगुलर एनीमल्स नाम की यह प्रदर्शनी पहली बार 2025 में आर्ट बेसल मियामी बीच पर दिखाई गई थी। ऑक्शनहाउस क्रिस्टीज के अनुसार बीपल दुनिया के तीसरे सबसे महंगे जीवित कलाकार हैं। 2021 में उनकी डिजिटल आर्ट एवरीडे: द फस्र्ट 5000 डे•ा 6.9 करोड़ डॉलर से अधिक में बिकी थी। आर्ट बेसल 2025 में बीपल ने रोबोट डॉग्सं द्वारा निकाले गए प्रिंट विजिटर्स को मुफ्त में दिए थे। इनके साथ 100 परसेंट ऑर्गेनिक GMO-free dog shit लिखा सर्टिफिकेट भी था। 

Share
बर्लिन म्यूजियम और मस्क-जुकरबर्ग...

 बर्लिन की न्यू नेशनलगैलेरी एलन मस्क, मार्क जकरबर्ग, जैफ बेजोस, एंडी वॉररहोल और पाब्लो पिकासो घूमते नजर आ रहे हैं। ये दरअसल रोबोट डॉग्स हैं जिनके सिलिकॉन से बने सिर मस्क, जकरबर्ग आदि से मेल खाते हैं। ये रोबोट कैमरों से लैस हैं और पॉटी के रूप में अपने आसपास कैद की गई तस्वीरों के एआई जेनरेटेड प्रिंट बाहर निकालते हैं। यह अनोखी इंस्टॉलेशन अमेरिकी डिजिटल कलाकार बीपल यानी माइक विंकेलमैन की नई इंटेरेक्टिव प्रदर्शनी का हिस्सा है। इसमें दर्शक रोबोट डॉग्स को घूमते हुए देख सकते हैं। उनके कैमरे आसपास की रिकॉर्डिंग करते हैं और फिर एआई तस्वीरों को उस व्यक्ति की शैली में बदल देता है, जिसका सिर रोबोट पर लगा है। जैसे पिकासो वाला रोबोट क्यूबिस्ट शैली की तस्वीरें बनाता है, जबकि एंडी वॉरहोल वाला रोबोट पॉप-आर्ट शैली की इमेज तैयार करता है। रेगुलर एनीमल्स नाम की यह प्रदर्शनी पहली बार 2025 में आर्ट बेसल मियामी बीच पर दिखाई गई थी। ऑक्शनहाउस क्रिस्टीज के अनुसार बीपल दुनिया के तीसरे सबसे महंगे जीवित कलाकार हैं। 2021 में उनकी डिजिटल आर्ट एवरीडे: द फस्र्ट 5000 डे•ा 6.9 करोड़ डॉलर से अधिक में बिकी थी। आर्ट बेसल 2025 में बीपल ने रोबोट डॉग्सं द्वारा निकाले गए प्रिंट विजिटर्स को मुफ्त में दिए थे। इनके साथ 100 परसेंट ऑर्गेनिक GMO-free dog shit लिखा सर्टिफिकेट भी था। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news