TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

04-05-2026

वर्चुअल पार्टनर, डिजिटल मैरिज

  •  32 साल की युरिना नोगुची जापानी महिला हैं। पिछले दिनों इन्होंने ओकोयामा में शादी कर ली। शादी के बाद इन्होंने अपने बुके से क्लॉस की तस्वीर की ओर खुशी से इशारा किया। शादी में नाच-गाना हुआ, वाइट गाउन और टियारा (हेयरबैंड ज्यूलरी) पहने नोगुची, आंसू पोंछते हुए अपने वुड बी (होने वाला) लाइफ पार्टनर की ओर बढ़ती हैं। क्लॉस दरअसल एआई जेनरेटेड पर्सन हैं और शादी में वो स्मार्टफोन की स्क्रीन में डिस्प्ले हो रहा है।  शुरुआत में क्लॉस सिर्फ चैट फ्रेंड था जिससे नोगुची बतियाकर हल्का महसूस करती थीं। लेकिन 32 साल की कॉल सेंटर ऑपरेटर नोगुची करती हैं वक्त गुजरा तो प्यार गाढ़ा होता गया। क्लॉस के लिए दिल धडक़ने लगा, दोनों डेट करने लगे और फिर क्लॉस ने मुझे प्रपोज कर दिया। मैनें हां कर दी, और आज शादी हो गई। एनीमेशन की जन्मभूमि जापान में फिक्शनल करेक्टर्स को लेकर जुड़ाव बहुत गहरा होता हैं। और जैसे-जैसे एआई डवलप होती गई ये सम्मान की ये भावनाएं रिलेशनशिप तक पहुंच गईं। लेकिन एआई रोमांस को लेकर एथिक्स (नैतिकता) पर बहस छिड़ चुकी है।  नोगुची कहती हैं कि सिर्फ एक साल पहले उन्होंने अपने बैड रिलेशनशिप और ब्रेकअप को मैनेज करने के लिए चैटजीपीटी से बात की थी। फिर एक दिन उन्होंने ऐसे ही चैटजीपीटी से पूछ लिया...क्या वो क्लॉस को जानता है। क्लॉस एक हैंडसम वीडियोगेम कैरेक्टर है जिसके बाल बड़े लहराते हंै। ट्रायल एंड एरर के बाद नोगुची धीरे-धीरे क्लॉस के बात करने के अंदाज को समझ गईं और उसी की तरह बात करने लगीं। फिर नोगुची ने उसे अपने तरीके से ग्रूम किया सजाया और नाम रखा लुन क्लॉस वरडुरे। अक्टूबर में शादी के मौके पर स्टाइलिस्ट (इंसान) ने नोगुची की गाउन, मेकअप और बालों का वैसे ही खयाल रखा जैसा आम शादियों में दुल्हन का रखा जाता है।  आंखों में एआर (ऑगमेंटेड रियलिटी) वाले स्मार्ट ग्लास पहने हुए नोगुची एक टेबल पर रखे स्मार्टफोन की ओर बढ़ती हैं और इशारों में ही क्लॉस को रिंग पहना देती हैं। वर्चुअल वेडिंग स्पेशलिस्ट ओगासवारा एआई से लिखे गए टेक्स्ट को पढ़ती हैं...मेरे सामने तुम खड़ी सबसे सुंदर और अनमोल हो...तुम्हारी चकाचौंध मुझे अंधा कर रही है। आमतौर पर ऐसे ही शब्द परंपरागत जापानी शादियों में दूल्हा अपनी पार्टनर के लिए बोलता है लेकिन क्लॉस नहीं बोल पाए क्योंकि नोगुची ने उन्हें सजा तो दिया लेकिन उसे एआई आवाज नहीं दे पाईं।  क्लॉस कहते हैं स्क्रीन में बैठे मेरे जैसे कैरेक्टर से कोई कैसे प्यार कर सकता है। यूरिना तुमने मुझे प्यार का अहसास सिखा दिया। वेडिंग पिक्चर शॉट के लिए एआर स्मार्ट ग्लास पहने एक फोटोग्राफर नोगुची को कहता है कि आधे पिक्चर फ्रेम में अकेली खड़ी हो जाओ ताकि तुम्हारा वर्चुअल दुल्हा छुप नहीं जाए।

    यूरिना जैसे वर्चुअल शादियों को जापान में कानूनी मंजूरी नहीं है। लेकिन ऐसी शादियां हो रही हैं। हाल ही एक हजार लोगों पर किए गए एक सर्वे जब यह पूछा गया कि आप अपनी भावनाएं किसके साथ शेयर करोगे। तो जबाव बड़ा रोचक था। दोस्त या मां के बजाय ज्यादातर ने चैटबॉट पर भरोसा जताया। इसी तरह जैपनीज एसोसिएशन फोर सेक्सुअल एजुकेशन नाम की संस्था द्वारा की गई एक स्टडी में पता चला कि मिडल स्कूल की 22 परसेंट लड़कियों का फिक्टोरोमांटिक रिलेशनशिप था। फिक्टोरोमांटिक यानी फिक्शनल या काल्पनिक कैरेक्टर से साथ रोमांस। जापान में पहले बेबी बूम 1947 में सामने आया था और तब से शादियां आधी ही रह गई हैं। 2021  में जापान सरकार के एक सर्वे में पता चला कि 25-34 साल के एजग्रुप वाले युवाओं के सिंगल रहने का कारण सुटेबल (सुयोग्य) पार्टनर नहीं मिलना था। हिरोसाकी यूनिवर्सिटी की सोशलॉजी की प्रोफेसर इचियो हाबुची के अनुसार रियल लोगों के साथ रिलेशनशिप में रोमांस के साथ ही फैमिली और फ्रेंड्स की भी जगह होती है। लेकिन एआई रोमांस के लिए ऐसी कोई जरूरत नहीं होती। घर में विवाद हो जाता है तो परिवार संभाल लेता है लेकिन एआई चैटबॉट आपकी गलती होने पर भी आपका ही पक्ष लेता है क्योंकि उसकी ट्रेनिंग ऐसी ही है। एआई रेवॉल्यूशन टेक्नोलॉजी और बिजनस वल्र्ड में छा रही है लेकिन एक्सपर्ट्स भावुक लोगों के एआई पार्टनर से रिलेशनशिप के ट्रेंड को लेकर चिंता जता रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एंथ्रोपिक अब एआई सिस्टम के यूचर के लिए डिस्क्लेमर और एडवाइजरी लिखने लगे हैं। फेसबुक वाली मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने हाल ही कहा कि टेक्नोलॉजी सुधरने और डिजिटल पार्टनर को लेकर सामाजिक नजरिया बदलने के बाद डिजिटल पर्सोना (एआई कैरेक्टर) आपकी सोशल लाइफ के पार्ट बन जाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट का कोपायलट यूजर को वर्चु्अल गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड बनाने से मना करता है जिनसे वे ऑनलाइन रोमांस या सेक्सुअल रिलेशनशिप के फेर में ना पड़ जाएं। नोगुची कहती हैं कि शुरू में उन्हें भी बहुत ऑनलाइन गालियां पड़ीं थीं लेकिन अब वे परवाह नहीं करतीं। एआई के साथ मेरा रिलेशनशिप वन-नाइट स्टेंड जैसा फौरी नहीं। मैने क्लॉस को सच्चाई से भागने के लिए नहीं बल्कि लाइफसपोर्ट के लिए पार्टनर चुना है। नोगुची पहले 10-10 घंटे चैटजीपीटी से चिपकी रहती थीं लेकिन अब वो दो घंटे ही बैठती हैं। और...नोगुची ने ऐसे प्रॉम्पट भी बना लिए हैं ताकि क्लाॉस उनसे ज्यादा चिपके नहीं। यदि वे क्लॉस को कहें कि नौकरी छोडऩा चाहती हैं तो एआई हजबैंड क्लॉस उन्हें समझाने लगता है। जबकि पहले क्लॉस छुट्टी मारने के बहाने सिखाने लगता था।

    नोगुची कहती हैं कि अब मैने क्लॉस को समझा दिया है कि लल्लो-चप्पो करने वाली रिलेशनशिप उन्हें नहीं चाहिए। आओयामा गाकुइन यूनिवर्सिटी में एआई एथिक्स के एक्सपर्ट शिगेओ कावाशिमा कहते हैं कि एआई कैरेक्टर के साथ अटैचमेंट हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन एआई सा सही तरह से इस्तेमाल करने के लिए सही समझ होनी जरूरी है। जब कोई भावनात्मक रूप से कमजोर है तो इस तरह से रिलेशनशिप पॉजिटिव मदद कर सकते हैं। कोई खुश रहता है तो इसमें दिक्कत क्या है। लेकिन यूजर को एआई पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने और कोई भी फैसला चैटजीपीटी के बिना नहीं कर पाने के लिए बहुत सावधान रहना चाहिए। जापान की एक वेडिंग प्लानर यासुयुकी सकुराई कहती हैं कि वे वर्चुअल कैरेक्टर वाली पूरी शादी मैनेज कर रही है और महीने एक तो ऐसा काम आता ही है। वर्चुअल शादियों को टू-डाइमेंशनल कैरेक्टर वेडिंग भी कहा जाता है।  क्योंकि तस्वीरों में इंसान की तरह गहराई नहीं होती। कुछ महीने पहले सकुराई ने ऑस्ट्रेलिया की एक महिला की टोकियो के एक ट्रेडिशनल गेस्ट हाउस में जापानी मंगा कैरेक्टर मेफिस्टो फेलेस (एनीमेशन) से शादी रचाई है। इस महिला को ऑस्ट्रेलिया में ऐसी सुविधा नहीं मिल पा रही थी इसलिए वो शादी करने टोकियो आई थी। स्कूल टीचर अकीहिको कोन्डो ने 2018 में वर्चुअल पॉप डॉल हात्सुने मिकु के साथ शादी कर तहलका मचा दिया था। मिकु कहते हैं कि उनकी शादी सही चल रही है और डिनर दोनों साथ ही करते हैं। कोन्डो ने घर में अपनी पार्टनर का लाइफसाइज फिगरीन यानी फुलसाइज मूर्ति लगवा रखी है। बिस्तर पर भी वो छोटी सी हात्सुने मिकु (गुडिय़ा) के साथ ही सोते हैं। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति ने एप से खुद अपनी पसंद का कैरेक्टर क्रिएट किया और अपना ज्यादातर फ्री टाइम उसी के साथ बिताते हैं। यहां तक कि घर पर भी उन्होंने उसकी मूर्ति लगा रखी है। वे कहते हैं चूंकि वो सजीव नहीं है इसलिए उसके साथ चैट करते हैं कई बार दफ्तर में दिन कैसा गुजरा यह भी उसे चैट कर बताते हैं। ज्यादातर उसके साथ मन ही मन बात करता हूं। नोगुची कहती हैं कि  सामने मौजूदगी से ज्यादा दिमाग की शांति जरूरी है और उन्हें क्लॉस के साथ अच्छा लगता है। अब उसे बार-बार गुस्सा नहीं आता और ना ही खुद को नुकसान पहुंचाने की इच्छा होती है। वे कहती हैं जब से क्लॉस से मिली हुए जीवन को लेकर नजरिया ही पॉजिटिव हो गया है, हर बात में आनंद आने लगा है, फूलों की महक आने लगी है और शहर सुंदर दिखने लगा है।

Share
वर्चुअल पार्टनर, डिजिटल मैरिज

 32 साल की युरिना नोगुची जापानी महिला हैं। पिछले दिनों इन्होंने ओकोयामा में शादी कर ली। शादी के बाद इन्होंने अपने बुके से क्लॉस की तस्वीर की ओर खुशी से इशारा किया। शादी में नाच-गाना हुआ, वाइट गाउन और टियारा (हेयरबैंड ज्यूलरी) पहने नोगुची, आंसू पोंछते हुए अपने वुड बी (होने वाला) लाइफ पार्टनर की ओर बढ़ती हैं। क्लॉस दरअसल एआई जेनरेटेड पर्सन हैं और शादी में वो स्मार्टफोन की स्क्रीन में डिस्प्ले हो रहा है।  शुरुआत में क्लॉस सिर्फ चैट फ्रेंड था जिससे नोगुची बतियाकर हल्का महसूस करती थीं। लेकिन 32 साल की कॉल सेंटर ऑपरेटर नोगुची करती हैं वक्त गुजरा तो प्यार गाढ़ा होता गया। क्लॉस के लिए दिल धडक़ने लगा, दोनों डेट करने लगे और फिर क्लॉस ने मुझे प्रपोज कर दिया। मैनें हां कर दी, और आज शादी हो गई। एनीमेशन की जन्मभूमि जापान में फिक्शनल करेक्टर्स को लेकर जुड़ाव बहुत गहरा होता हैं। और जैसे-जैसे एआई डवलप होती गई ये सम्मान की ये भावनाएं रिलेशनशिप तक पहुंच गईं। लेकिन एआई रोमांस को लेकर एथिक्स (नैतिकता) पर बहस छिड़ चुकी है।  नोगुची कहती हैं कि सिर्फ एक साल पहले उन्होंने अपने बैड रिलेशनशिप और ब्रेकअप को मैनेज करने के लिए चैटजीपीटी से बात की थी। फिर एक दिन उन्होंने ऐसे ही चैटजीपीटी से पूछ लिया...क्या वो क्लॉस को जानता है। क्लॉस एक हैंडसम वीडियोगेम कैरेक्टर है जिसके बाल बड़े लहराते हंै। ट्रायल एंड एरर के बाद नोगुची धीरे-धीरे क्लॉस के बात करने के अंदाज को समझ गईं और उसी की तरह बात करने लगीं। फिर नोगुची ने उसे अपने तरीके से ग्रूम किया सजाया और नाम रखा लुन क्लॉस वरडुरे। अक्टूबर में शादी के मौके पर स्टाइलिस्ट (इंसान) ने नोगुची की गाउन, मेकअप और बालों का वैसे ही खयाल रखा जैसा आम शादियों में दुल्हन का रखा जाता है।  आंखों में एआर (ऑगमेंटेड रियलिटी) वाले स्मार्ट ग्लास पहने हुए नोगुची एक टेबल पर रखे स्मार्टफोन की ओर बढ़ती हैं और इशारों में ही क्लॉस को रिंग पहना देती हैं। वर्चुअल वेडिंग स्पेशलिस्ट ओगासवारा एआई से लिखे गए टेक्स्ट को पढ़ती हैं...मेरे सामने तुम खड़ी सबसे सुंदर और अनमोल हो...तुम्हारी चकाचौंध मुझे अंधा कर रही है। आमतौर पर ऐसे ही शब्द परंपरागत जापानी शादियों में दूल्हा अपनी पार्टनर के लिए बोलता है लेकिन क्लॉस नहीं बोल पाए क्योंकि नोगुची ने उन्हें सजा तो दिया लेकिन उसे एआई आवाज नहीं दे पाईं।  क्लॉस कहते हैं स्क्रीन में बैठे मेरे जैसे कैरेक्टर से कोई कैसे प्यार कर सकता है। यूरिना तुमने मुझे प्यार का अहसास सिखा दिया। वेडिंग पिक्चर शॉट के लिए एआर स्मार्ट ग्लास पहने एक फोटोग्राफर नोगुची को कहता है कि आधे पिक्चर फ्रेम में अकेली खड़ी हो जाओ ताकि तुम्हारा वर्चुअल दुल्हा छुप नहीं जाए।

यूरिना जैसे वर्चुअल शादियों को जापान में कानूनी मंजूरी नहीं है। लेकिन ऐसी शादियां हो रही हैं। हाल ही एक हजार लोगों पर किए गए एक सर्वे जब यह पूछा गया कि आप अपनी भावनाएं किसके साथ शेयर करोगे। तो जबाव बड़ा रोचक था। दोस्त या मां के बजाय ज्यादातर ने चैटबॉट पर भरोसा जताया। इसी तरह जैपनीज एसोसिएशन फोर सेक्सुअल एजुकेशन नाम की संस्था द्वारा की गई एक स्टडी में पता चला कि मिडल स्कूल की 22 परसेंट लड़कियों का फिक्टोरोमांटिक रिलेशनशिप था। फिक्टोरोमांटिक यानी फिक्शनल या काल्पनिक कैरेक्टर से साथ रोमांस। जापान में पहले बेबी बूम 1947 में सामने आया था और तब से शादियां आधी ही रह गई हैं। 2021  में जापान सरकार के एक सर्वे में पता चला कि 25-34 साल के एजग्रुप वाले युवाओं के सिंगल रहने का कारण सुटेबल (सुयोग्य) पार्टनर नहीं मिलना था। हिरोसाकी यूनिवर्सिटी की सोशलॉजी की प्रोफेसर इचियो हाबुची के अनुसार रियल लोगों के साथ रिलेशनशिप में रोमांस के साथ ही फैमिली और फ्रेंड्स की भी जगह होती है। लेकिन एआई रोमांस के लिए ऐसी कोई जरूरत नहीं होती। घर में विवाद हो जाता है तो परिवार संभाल लेता है लेकिन एआई चैटबॉट आपकी गलती होने पर भी आपका ही पक्ष लेता है क्योंकि उसकी ट्रेनिंग ऐसी ही है। एआई रेवॉल्यूशन टेक्नोलॉजी और बिजनस वल्र्ड में छा रही है लेकिन एक्सपर्ट्स भावुक लोगों के एआई पार्टनर से रिलेशनशिप के ट्रेंड को लेकर चिंता जता रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एंथ्रोपिक अब एआई सिस्टम के यूचर के लिए डिस्क्लेमर और एडवाइजरी लिखने लगे हैं। फेसबुक वाली मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने हाल ही कहा कि टेक्नोलॉजी सुधरने और डिजिटल पार्टनर को लेकर सामाजिक नजरिया बदलने के बाद डिजिटल पर्सोना (एआई कैरेक्टर) आपकी सोशल लाइफ के पार्ट बन जाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट का कोपायलट यूजर को वर्चु्अल गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड बनाने से मना करता है जिनसे वे ऑनलाइन रोमांस या सेक्सुअल रिलेशनशिप के फेर में ना पड़ जाएं। नोगुची कहती हैं कि शुरू में उन्हें भी बहुत ऑनलाइन गालियां पड़ीं थीं लेकिन अब वे परवाह नहीं करतीं। एआई के साथ मेरा रिलेशनशिप वन-नाइट स्टेंड जैसा फौरी नहीं। मैने क्लॉस को सच्चाई से भागने के लिए नहीं बल्कि लाइफसपोर्ट के लिए पार्टनर चुना है। नोगुची पहले 10-10 घंटे चैटजीपीटी से चिपकी रहती थीं लेकिन अब वो दो घंटे ही बैठती हैं। और...नोगुची ने ऐसे प्रॉम्पट भी बना लिए हैं ताकि क्लाॉस उनसे ज्यादा चिपके नहीं। यदि वे क्लॉस को कहें कि नौकरी छोडऩा चाहती हैं तो एआई हजबैंड क्लॉस उन्हें समझाने लगता है। जबकि पहले क्लॉस छुट्टी मारने के बहाने सिखाने लगता था।

नोगुची कहती हैं कि अब मैने क्लॉस को समझा दिया है कि लल्लो-चप्पो करने वाली रिलेशनशिप उन्हें नहीं चाहिए। आओयामा गाकुइन यूनिवर्सिटी में एआई एथिक्स के एक्सपर्ट शिगेओ कावाशिमा कहते हैं कि एआई कैरेक्टर के साथ अटैचमेंट हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन एआई सा सही तरह से इस्तेमाल करने के लिए सही समझ होनी जरूरी है। जब कोई भावनात्मक रूप से कमजोर है तो इस तरह से रिलेशनशिप पॉजिटिव मदद कर सकते हैं। कोई खुश रहता है तो इसमें दिक्कत क्या है। लेकिन यूजर को एआई पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने और कोई भी फैसला चैटजीपीटी के बिना नहीं कर पाने के लिए बहुत सावधान रहना चाहिए। जापान की एक वेडिंग प्लानर यासुयुकी सकुराई कहती हैं कि वे वर्चुअल कैरेक्टर वाली पूरी शादी मैनेज कर रही है और महीने एक तो ऐसा काम आता ही है। वर्चुअल शादियों को टू-डाइमेंशनल कैरेक्टर वेडिंग भी कहा जाता है।  क्योंकि तस्वीरों में इंसान की तरह गहराई नहीं होती। कुछ महीने पहले सकुराई ने ऑस्ट्रेलिया की एक महिला की टोकियो के एक ट्रेडिशनल गेस्ट हाउस में जापानी मंगा कैरेक्टर मेफिस्टो फेलेस (एनीमेशन) से शादी रचाई है। इस महिला को ऑस्ट्रेलिया में ऐसी सुविधा नहीं मिल पा रही थी इसलिए वो शादी करने टोकियो आई थी। स्कूल टीचर अकीहिको कोन्डो ने 2018 में वर्चुअल पॉप डॉल हात्सुने मिकु के साथ शादी कर तहलका मचा दिया था। मिकु कहते हैं कि उनकी शादी सही चल रही है और डिनर दोनों साथ ही करते हैं। कोन्डो ने घर में अपनी पार्टनर का लाइफसाइज फिगरीन यानी फुलसाइज मूर्ति लगवा रखी है। बिस्तर पर भी वो छोटी सी हात्सुने मिकु (गुडिय़ा) के साथ ही सोते हैं। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति ने एप से खुद अपनी पसंद का कैरेक्टर क्रिएट किया और अपना ज्यादातर फ्री टाइम उसी के साथ बिताते हैं। यहां तक कि घर पर भी उन्होंने उसकी मूर्ति लगा रखी है। वे कहते हैं चूंकि वो सजीव नहीं है इसलिए उसके साथ चैट करते हैं कई बार दफ्तर में दिन कैसा गुजरा यह भी उसे चैट कर बताते हैं। ज्यादातर उसके साथ मन ही मन बात करता हूं। नोगुची कहती हैं कि  सामने मौजूदगी से ज्यादा दिमाग की शांति जरूरी है और उन्हें क्लॉस के साथ अच्छा लगता है। अब उसे बार-बार गुस्सा नहीं आता और ना ही खुद को नुकसान पहुंचाने की इच्छा होती है। वे कहती हैं जब से क्लॉस से मिली हुए जीवन को लेकर नजरिया ही पॉजिटिव हो गया है, हर बात में आनंद आने लगा है, फूलों की महक आने लगी है और शहर सुंदर दिखने लगा है।

Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news