बिटकॉइन तीन महीने से अधिक समय बाद $80 हजार डॉलर के लेवल को पार कर गया। गुरुवार दोपहर 3.30 बजे बिटकॉइन 80915 डॉलर के लेवल पर था। 7 अप्रेल यानी एक महीने पहले बिटकॉइन 68748 के लेवल पर था। इसे जनवरी के बाद बिटकॉइन का सबसे हाई लेवल माना जा रहा है। क्रिप्टो मार्केट में यह तेजी ऐसे समय आई है जब एमएससीआई का एशियाई इक्विटी इंडेक्स फरवरी के अपने ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गया। टेक्नोलॉजी कंपनियों के बेहतर रिजल्ट्स के कारण इंवेस्टर्स की रिस्क अपेटाइट (रिस्क लेने की क्षमता) बढऩे से मार्केट्स का आउटलुक पॉजिटिव हो रहा है। ईरान वॉर में भी पीस डील हो जाने की उम्मीद है। बिटकॉइन पिछले वर्ष अक्टूबर में 1.26 लाख के ऑलटाइम हाई लेवल को पार कर गया था। लेकिन इसके बाद कई महीनों तक गिरावट का दौर चला और फरवरी में यह लगभग $60 हजार तक नीचे आ गया। इसके बाद से इसमें धीरे-धीरे सुधार देखा गया है।