TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

12-05-2026

सैमसंग ने ऐसे कैसे कर दिया ब्रांडिंग ब्लंडर

  •  दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल और हाल ही में 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप का आंकड़ा पार करने वाली सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स एक नादानी के कारण कानूनी विवाद में फंस गई है। ब्रिटिश पॉप स्टार दुआ लिपा ने कंपनी से 15 मिलियन डॉलर का हर्जाना मांगते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। 10 मई को दायर मुकदमे के अनुसार, साउथ कोरियाई ग्लोबल टेक दिग्गज ने दुआ लिपा की फोटो को अपने टेलीविजन सेट्स के पैकिंग बॉक्स के फ्रंट पर लगाया है। आरोप है कि इससे ग्राहकों के बीच यह मैसेज गया है कि पॉप स्टार दुआ लिपा इस टीवी रेंज की ब्रांड एंबेसेडर हैं। यह मुकदमा अमेरिका के केलिफॉनिया फेडरल कोर्ट में दायर किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि सैमसंग ने बॉक्स पैक पर जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया है उसका कैप्शन ...दुआ लिपा-बैकस्टेज एट ऑस्टिन सिटी लिमिट्स, 2024... है। यह दुआ लिपा की कॉपीराइटेड इमेज थी, जिसके सभी राइट्स दुआ लिपा के पास हैं। मामले के अनुसार, टीवी बॉक्स पर दुआ लिपा की तस्वीर लगाकर सैमसंग ने कथित तौर पर उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू का बिजनस के लिए फायदा उठाया। मुकदमे में कहा गया है कि ग्राहकों को यह मैसेज देने की कोशिश की गई कि दुआ लिपा खुद इस टीवी को पसंद करती हैं या प्रमोट कर रही हैं। सैगसंग ने कहा है कि इस मुकदमे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकती। कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के अलावा दुआ लिपा ने सैमसंग पर पब्लिसिटी राइट्स का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है। अमेरिका में पब्लिसिटी राइट्स में किसी व्यक्ति की पहचान, चेहरा, नाम या इमेज या (साख जैसे भीड़ूू आदि तकिया कलाम आदि) छवि आदि शामिल होते हैं और बिना कानूनी अनुमति के कोई अन्य व्यक्ति या संस्था इनका इस्तेमाल नहीं कर सकती। दुआ लिपा की लीगल टीम ने अदालत में सोशल मीडिया पोस्ट्स और कमेंट्स के स्क्रीनशॉट भी पेश किए हैं। इनमें कुछ ग्राहकों ने कथित तौर पर कहा कि वे सिर्फ इसलिए टीवी खरीदेंगे क्योंकि उस पर दुआ की तस्वीर है। मुकदमे में दावा किया गया है कि चार्ट बस्र्टर सॉन्ग लेविटेटिंग की सिंगर दुआ लिपा को जून 2025 में इस कॉपीराइट उल्लंघन की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने सैमसंग से तस्वीर हटाने और उपयोग बंद करने की मांग की। लेकिन वकीलों के अनुसार कंपनी ने बार-बार ऐसा करने से इनकार किया। दुआ लिपा की लीगल टीम का कहना है कि सैमसंग द्वारा उनकी तस्वीर का कथित गैरकानूनी उपयोग उनकी ब्रांड पहचान और कमर्शियल गुडविल को नुकसान पहुंचा रहा है। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि इससे बायर के बीच यह गलत धारणा बनी कि पॉप स्टार इस प्रोडक्ट्स का सपोर्ट करती हैं। यह मामला केवल कॉपीराइट विवाद नहीं बल्कि आधुनिक ब्रांडिंग और सेलिब्रिटी मार्केटिंग के जोखिमों को भी उजागर करता है। आज के डिजिटल दौर में किसी ग्लोबल स्टार की साख, पहचान या छवि का व्यावसायिक इस्तेमाल अरबों (बिलियन्स) डॉलर की ब्रांड वैल्यू से जुड़ा होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अदालत दुआ लिपा के पक्ष में फैसला देती है तो यह मामला टेक और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा उदाहरण बन सकता है, जहां अक्सर पैकेजिंग, प्रमोशन और सोशल मीडिया अभियानों में पॉप कल्चर आइकन्स का इस्तेमाल किया जाता है।

Share
सैमसंग ने ऐसे कैसे कर दिया ब्रांडिंग ब्लंडर

 दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल और हाल ही में 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप का आंकड़ा पार करने वाली सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स एक नादानी के कारण कानूनी विवाद में फंस गई है। ब्रिटिश पॉप स्टार दुआ लिपा ने कंपनी से 15 मिलियन डॉलर का हर्जाना मांगते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। 10 मई को दायर मुकदमे के अनुसार, साउथ कोरियाई ग्लोबल टेक दिग्गज ने दुआ लिपा की फोटो को अपने टेलीविजन सेट्स के पैकिंग बॉक्स के फ्रंट पर लगाया है। आरोप है कि इससे ग्राहकों के बीच यह मैसेज गया है कि पॉप स्टार दुआ लिपा इस टीवी रेंज की ब्रांड एंबेसेडर हैं। यह मुकदमा अमेरिका के केलिफॉनिया फेडरल कोर्ट में दायर किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि सैमसंग ने बॉक्स पैक पर जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया है उसका कैप्शन ...दुआ लिपा-बैकस्टेज एट ऑस्टिन सिटी लिमिट्स, 2024... है। यह दुआ लिपा की कॉपीराइटेड इमेज थी, जिसके सभी राइट्स दुआ लिपा के पास हैं। मामले के अनुसार, टीवी बॉक्स पर दुआ लिपा की तस्वीर लगाकर सैमसंग ने कथित तौर पर उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू का बिजनस के लिए फायदा उठाया। मुकदमे में कहा गया है कि ग्राहकों को यह मैसेज देने की कोशिश की गई कि दुआ लिपा खुद इस टीवी को पसंद करती हैं या प्रमोट कर रही हैं। सैगसंग ने कहा है कि इस मुकदमे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकती। कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के अलावा दुआ लिपा ने सैमसंग पर पब्लिसिटी राइट्स का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है। अमेरिका में पब्लिसिटी राइट्स में किसी व्यक्ति की पहचान, चेहरा, नाम या इमेज या (साख जैसे भीड़ूू आदि तकिया कलाम आदि) छवि आदि शामिल होते हैं और बिना कानूनी अनुमति के कोई अन्य व्यक्ति या संस्था इनका इस्तेमाल नहीं कर सकती। दुआ लिपा की लीगल टीम ने अदालत में सोशल मीडिया पोस्ट्स और कमेंट्स के स्क्रीनशॉट भी पेश किए हैं। इनमें कुछ ग्राहकों ने कथित तौर पर कहा कि वे सिर्फ इसलिए टीवी खरीदेंगे क्योंकि उस पर दुआ की तस्वीर है। मुकदमे में दावा किया गया है कि चार्ट बस्र्टर सॉन्ग लेविटेटिंग की सिंगर दुआ लिपा को जून 2025 में इस कॉपीराइट उल्लंघन की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने सैमसंग से तस्वीर हटाने और उपयोग बंद करने की मांग की। लेकिन वकीलों के अनुसार कंपनी ने बार-बार ऐसा करने से इनकार किया। दुआ लिपा की लीगल टीम का कहना है कि सैमसंग द्वारा उनकी तस्वीर का कथित गैरकानूनी उपयोग उनकी ब्रांड पहचान और कमर्शियल गुडविल को नुकसान पहुंचा रहा है। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि इससे बायर के बीच यह गलत धारणा बनी कि पॉप स्टार इस प्रोडक्ट्स का सपोर्ट करती हैं। यह मामला केवल कॉपीराइट विवाद नहीं बल्कि आधुनिक ब्रांडिंग और सेलिब्रिटी मार्केटिंग के जोखिमों को भी उजागर करता है। आज के डिजिटल दौर में किसी ग्लोबल स्टार की साख, पहचान या छवि का व्यावसायिक इस्तेमाल अरबों (बिलियन्स) डॉलर की ब्रांड वैल्यू से जुड़ा होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अदालत दुआ लिपा के पक्ष में फैसला देती है तो यह मामला टेक और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा उदाहरण बन सकता है, जहां अक्सर पैकेजिंग, प्रमोशन और सोशल मीडिया अभियानों में पॉप कल्चर आइकन्स का इस्तेमाल किया जाता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news