TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

15-05-2026

पेंटहाउस ऑन द क्लाउड्स...

  •  एमिरेट्स एयरलाइन्स अपने फस्र्टक्लास फ्लायर्स को 30 हजार फीट पर बादलों के बीच उड़ रहे विमान में प्राइवेट बाथरूम की सुविधा देने जा रही है। आप जानते हैं एमिरेट्स ए380 में शावर स्पा पहले से ही दे रही है। कंपनी दरअसल पेंटहाउस जैसा कम्फर्ट ऑफर कर एविएशन इंडस्ट्री में कंपीटिशन पर लीड लेना चाहती है। एयरलाइन के चेयरमैन टिम क्लार्क ने बर्लिन में एविएशन इंडस्ट्री की एक कॉन्फ्रेंस में कहा कि हर फस्र्ट क्लास पैसेंजर के लिए अटैच्ड बाथरूम वाला बिल्कुल प्राइवेट  सुइट ऑफर करने का प्लान है। एमिरेट्स लिमिटेड रूट्स पर शावर स्पा वाले फस्र्ट क्लास टिकट ऑफर करती है जिनकी प्राइस 2500 से 6 हजार डॉलर के बीच होती है। एनेलिस्ट्स कहते हैं कि एमिरेट्स नें एविएशन इंडस्ट्री को एक सीट के बजाय फुल एक्सपीरियंस में बदल दिया है। एमिरेट्स के सुइट्स में फर्श से छत तक के दरवाजे, ऑन-डिमांड डाइनिंग और पर्सनैलाइज्ड केबिन एम्बियांस पहले से ही मौजूद हैं। हालांकि एयरक्राफ्ट में प्राइवेट बाथरूम का आइडिया कोई नया नहीं है। एतिहाद एयरवेज ने एक दशक पहले अपने रेजिडेंस सुइट में यह सुविधा दी थी, लेकिन यह सभी फस्र्ट क्लास पैसेंजर के बजाय केवल एक एक्सक्लूसिव सुइट में ही मिलती थी। लेकिन एमिरेट्स सभी फस्र्ट क्लास पैसेंजर को यह सुविधा देना चाहती है। एमिरेट्स इस सर्विस के जरिए कमर्शियल फ्लाइट को प्राइवेट जेट एक्सपीरियंस के मुकाबले खड़ा करना चाहती है।

Share
पेंटहाउस ऑन द क्लाउड्स...

 एमिरेट्स एयरलाइन्स अपने फस्र्टक्लास फ्लायर्स को 30 हजार फीट पर बादलों के बीच उड़ रहे विमान में प्राइवेट बाथरूम की सुविधा देने जा रही है। आप जानते हैं एमिरेट्स ए380 में शावर स्पा पहले से ही दे रही है। कंपनी दरअसल पेंटहाउस जैसा कम्फर्ट ऑफर कर एविएशन इंडस्ट्री में कंपीटिशन पर लीड लेना चाहती है। एयरलाइन के चेयरमैन टिम क्लार्क ने बर्लिन में एविएशन इंडस्ट्री की एक कॉन्फ्रेंस में कहा कि हर फस्र्ट क्लास पैसेंजर के लिए अटैच्ड बाथरूम वाला बिल्कुल प्राइवेट  सुइट ऑफर करने का प्लान है। एमिरेट्स लिमिटेड रूट्स पर शावर स्पा वाले फस्र्ट क्लास टिकट ऑफर करती है जिनकी प्राइस 2500 से 6 हजार डॉलर के बीच होती है। एनेलिस्ट्स कहते हैं कि एमिरेट्स नें एविएशन इंडस्ट्री को एक सीट के बजाय फुल एक्सपीरियंस में बदल दिया है। एमिरेट्स के सुइट्स में फर्श से छत तक के दरवाजे, ऑन-डिमांड डाइनिंग और पर्सनैलाइज्ड केबिन एम्बियांस पहले से ही मौजूद हैं। हालांकि एयरक्राफ्ट में प्राइवेट बाथरूम का आइडिया कोई नया नहीं है। एतिहाद एयरवेज ने एक दशक पहले अपने रेजिडेंस सुइट में यह सुविधा दी थी, लेकिन यह सभी फस्र्ट क्लास पैसेंजर के बजाय केवल एक एक्सक्लूसिव सुइट में ही मिलती थी। लेकिन एमिरेट्स सभी फस्र्ट क्लास पैसेंजर को यह सुविधा देना चाहती है। एमिरेट्स इस सर्विस के जरिए कमर्शियल फ्लाइट को प्राइवेट जेट एक्सपीरियंस के मुकाबले खड़ा करना चाहती है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news