लक्जरी प्रोडक्ट्स और लक्जरी रिटेल से आगे बढक़र ग्लोबल लक्जरी ब्रांड्स अब भारत में कैफे, रेस्तरां और इमर्सिव एक्सपीरियंस ऑफर करने पर दांव लगा रहे हैं। टोरी बर्च ने दिल्ली में द रोमी कैफे लॉन्च किया है। लिमिटेड टाइम इमर्सिव एक्सपीरियंस की थीम पर यह पॉप-अप कैफे दिल्ली के सर्वोदय एन्क्लेव स्थित रोस्ट्री कॉफी हाउस में 10 मई तक खुला रहेगा। कंपनी अपने रोमी कलेक्शन के तहत कंज्यूमर को केवल प्रोडक्ट शोकेस करने के बजाय ऐसा एक्सपीरियंस देना चाहती है जिसमें फैशन, लाइफस्टाइल और सोशल इंटरैक्शन एक साथ जुड़ते हैं। द रोमी कैफे में ब्रांडेड कप, कस्टमाइज़्ड टेबल सेटअप, डेजर्ट पैकेजिंग और थीम-बेस्ड मेनू के जरिए रोमी बैग को रोजमर्रा के लाइफस्टाइल अनुभवों में शामिल किया गया है। कैफे में पर्सनलाइज़्ड कॉफी आर्ट, लाइव इलस्ट्रेशन पोट्र्रेट, फोटो-फ्रेंडली मिरर इंस्टॉलेशन और लाइव डीजे इंटरैक्टिव एलिमेंट्स भी शामिल हैं। कैफे में रोमी प्रोडक्ट्स को भी शोकेस किया गया है।