दुनिया की टॉप आईवीयर रिटेलर लेंसकार्ट ने स्मार्ट ग्लास लॉन्च किया है। बी वाई लेंसकार्ट नाम से आने वाला यह स्मार्ट ग्लास अर्ली एक्सेस के लिए उपलब्ध हैं। अगर आप इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो इनकी वेबसाइट पर जाकर वेटिंग लिस्ट को जॉइन कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल जेमिनी एआई असिस्टेंट से लैस इस स्मार्ट ग्लास की अर्ली एक्सेस प्राइस 22 हजार रुपये है। हालांकि इसकी सामान्य प्राइस करीब 27 हजार रुपये होगी। अभी तक कंपनी के पोर्टफोलियो में फोनिक नाम का स्मार्ट सनग्लास मौजूद है लेकिन इसमें कैमरा नहीं है...यानी यह केवल ऑडियो सपोर्ट करता है वीडियो नहीं। इसमें स्नैपड्रैगन एआई1 जेन1 चिपसेट है। इसमें 32 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इसमें जापानी अल्ट्रा-थिन ब्लू लाइट लेंस दिए हैं, जो -6 से +6 तक की आई पावर के लिए सही हैं। यह ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका वजन सिर्फ 45 ग्राम है, इसलिए इसे लंबे समय तक पहनने में परेशानी नहीं होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सोनी सेंसर मिलेगा जो टॉप क्वॉलिटी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। गूगल जेमिनी के चलते यह वॉइस कंट्रोल्ड है और 40 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है। एक बार चार्ज करने पर यह स्मार्ट चश्मा 4 घंटे तक लगातार चल सकता है और चार्जिंग केस इसे 48 घंटे तक का बैकअप देता है।