फिनलैंड की हेल्थ टेक कंपनी ऑरा ने भारत में एंटर करते हुए अपनी नई स्मार्ट रिंग ऑरा रिंग4 लॉन्च की है। खास तौर पर हेल्थ और स्लीप ट्रैकिंग के लिए डिजाइन की गई इस स्मार्ट रिंग की कीमत 28,900 से शुरू होती है। कंपनी ने इसमें सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट दिए हैं वहीं प्रीमियम कलर ऑप्शन-स्टेल्थ, ब्रश्ड सिल्वर, गोल्ड और रोज गोल्ड—की कीमत 39,900 रखी गई है। भारत में यह स्मार्ट रिंग अमेजन और क्रोमा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ-साथ 100 से अधिक स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। इसके एडवांस हेल्थ इनसाइट्स पाने के लिए यूजर्स को ऑरा मेंबरशिप लेनी होगी, जिसके लिए हर महीने 599 रुपये चुकाने होंगे। यह स्मार्ट रिंग लाइट टाइटेनियम से बनी है और इसमें रीसेस्ड सेंसर दिए गए हैं, जिससे इसे 24*7 पहना जा सकता है यहां तक कि नींद के दौरान भी। यह स्मार्ट रिंग 12 अलग-अलग साइज में आती है। यह 50 से ज्यादा हेल्थ और वेलनेस मैट्रिक्स को ट्रैक कर सकती है, जिनमें स्लीप क्वॉलिटी, हार्ट रेट, बॉडी रिकवरी और एक्टिविटी लेवल शामिल हैं। इसमें स्मार्ट सेंसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो मल्टी-वेवलेंथ सेंसर और 18 सिग्नल पाथवे के जरिए सटीक डेटा देती है। रिंग के एल्गोरिदम यूजर के शरीर के अनुसार खुद को एडजस्ट करते हैं, जैसे फिंगर शेप और स्किन टोन।