एक दौर था जब स्विस और बेल्जियन चॉकलेट की दुनिया दीवानी थी। लेकिन हवा अब पूर्व की ओर बह रही है और दुबई चॉकलेट की नई वल्र्ड कैपिटल बनकर उभर रही है। यूरोप के लिहाज से देखें तो खाड़ी के देशों को मिडल-ईस्ट ही कहा जाता है। जबकि भारतीयों के लिए खाड़ी के देश वेस्ट एशिया कहलाते हैं। आपको क्या...हमें भी भरोसा नहीं होता कि यूएई का चॉकलेट मार्केट 73.6 करोड़ डॉलर यानी करीब 6200 करोड़ रुपये का है। जबकि दुनिया के सबसे बड़े देश भारत जिसकी आबादी 140 करोड़ है का चॉकलेट मार्केट 2.9 बिलियन डॉलर या कहें तो करीब 25 हजार करोड़ रुपये का है। दुबई चॉकलेट नया ग्लोबल ब्रांड बनकर उभर रही है और यह क्रिस्पी, सॉफ्ट, क्रीमी होती है। इसे नायाब बनाती है ग्रीन क्रीम की फिलिंग होती है और यह कोई आम क्रीम नहीं बल्कि पिस्ता क्रीम होती है। दुबई चॉकलेट ऐसी वायरल ट्रेंड है कि दुनियाभर के इंफ्लूएंसर इसका रिव्यू देना चाहते हंै और हर इंस्टाग्राम शेफ रेसिपी। एक ओर दुबई चॉकलेट दुनिया पर राज कर रही है वहीं पिस्ता आसमान छू रहा है। यह पिस्ता चॉकलेट सबसे पहले 2022 में यूएई की कंपनी फिक्स (एफआईएक्स) डेजर्ट चॉकलेटियर ने बेचना शुरू की थी। उसके बाद से यह टिकटॉक पर मशहूर हो गई और फिर पूरे सोशियल मीडिया पर छा गई। इंटरनेशनल मीडिया की रिपोर्ट कहती है कि दुबई चॉकलेट ने पिस्ता के प्राइस को हॉट कर दिया है। आज को 450 ग्राम छिला हुआ पिस्ता 10 से 11 डॉलर में आता है वो एक साल 7.65 डॉलर में मिलता था। साराह हमूदा दुबई की कंपनी फिक्स की संस्थापक हैं। उन्होंने अपनी चॉकलेट्स में यह फ्लेवर 2021 में डाला था और इसका नाम रखा था ...कान्ट गेट इनफ ऑफ इट...। इसमें इनफ खाड़ी देशों में मशहूर मिठाई कुनाफा से आया है, जिसे वहां नफ्फह भी कहा जाता है। दुबई चॉकलेट का ट्रेंड कितनी तेजी से बढ़ रहा है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 2024 में गूगल पर $फूड एंड बिवरेज कैटेगरी में नंबर वन सर्च थी। कंपनी अभी भी यह चॉकलेट लिमिटेड ही बनाती है। यूएई में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी डेलीवरू के जरिए इसकी मार्केट में अच्छी पहुंच हो गई है। दुबई चॉकलेट की 200 ग्राम की बार रिटेल मार्केट में 20 डॉलर (1,707 रुपये) में बिकती है और कंपनी दिन में 500 चॉकलेट बेच रही है। रिपोट्र्स के अनुसार दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक ईरान से मार्च 2025 तक के छह महीनों में यूएई को 40 परसेंट अधिक पिस्ता एक्सपोर्ट किया गया। अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा पिस्ता उत्पादक है और अमेरिका में 99 परसेंट से भी अधिक पिस्ते की खेती केलिफोर्निया में होती है। केलिफोर्निया की सप्लाई 2023-24 में 1,400 मिलियन पाउंड से ज्यादा थी जो कि 2024-25 में घटकर 1,200 मिलियन पाउंड रह गई।