अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने त्योहारी अभियान ‘बॉब के संग त्योहार की उमंग - शुभ भी, लाभ भी’ के शुभारंभ की घोषणा की । इस अभियान के अंतर्गत रिटेल ऋण, एमएसएमई ऋण, बचत उत्पादों और डेबिट कार्ड के माध्यम से किए जाने वाले व्यय पर विभिन्न आकर्षक प्रस्तावों की एक विस्तृत शृंखला प्रस्तुत की जा रही है। इन प्रस्तावों का उद्देश्य त्योहार के मौके प्रदेशभर के ग्राहकों की वित्तीय आकांक्षाओं को पूरा करना अधिक सुलभ और लाभकारी बनाना है। बैंक त्वरित ऋण मंजूरी, न्यूनतम दस्तावेजीकरण और प्रोसेसिंग शुल्क में पूर्ण रियायत की सुविधा के साथ 7.40 प्रतिशत की शुरूआती ब्याज दर पर गृह ऋण प्रदान कर रहा है, गृह निर्माण के उद्देश्य से भूखंड खरीदने के इच्छुक ग्राहक ‘बॉब स्वभूमि’ भूखंड ऋण का विकल्प चुन सकते हैं, जिसके अंतर्गत कम मार्जिन, लंबी चुकौती अवधि और शून्य प्रोसेसिंग शुल्क की सुविधा प्रदान की जा रही है। बॉब डेबिट कार्ड के माध्यम से दैनिक खरीदारी पर त्योहारी छूट : उत्सव का उल्लास केवल बड़ी खरीदारी तक ही सीमित नहीं है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के डेबिट कार्डधारक सहभागी ब्रांड्स और मर्चेंट्स के विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से खरीदारी, फूड, यात्रा और ग्रोसरी सहित दैनिक आवश्यकताओं की विभिन्न श्रेणियों में तत्काल छूट संबंधी ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। बैंक विशेष रूप से महिला ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए गए बचत समाधानों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। बॉब ग्लोबल वुमन एनआरई/एनआरओ बचत खाता ऑटो स्वीप सुविधा के साथ नि:शुल्क वैयक्तिक दुर्घटना/हवाई दुर्घटना बीमा कवर का लाभ प्रदान करता है। नियमित और अनुशासित बचत की आदत विकसित करने के इच्छुक ग्राहकों के लिए ‘बॉब फ्लेक्सी सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान ’उपलब्ध है, जिसके अंतर्गत ग्राहक मात्र 500 रुपये प्रतिमाह से बचत शुरू कर सकते हैं। इस योजना में संपूर्ण जमा अवधि के लिए निर्धारित ब्याज दर नियत रहती है। त्योहारी अभियान के बारे में बात करते हुए बीना वाहिद,कार्यपालक निदेशक,बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा कि त्योहारों का मौसम एक शुभ अवसर होता है, जब व्यक्ति और परिवार अपनी आकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हैं, चाहे वह घर या वाहन खरीदना हो, व्यवसाय को आगे बढ़ाना हो अथवा दीर्घकालिक वित्तीय बचत सुनिश्चित करना हो। हमारे त्योहारी ऑफर्स का उद्देश्य प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों और आकर्षक लाभों के माध्यम से फायनांसिंग को अधिक सुलभ एवं लाभप्रद बनाना है।