TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

13-10-2026

निवेशक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षित एवं जागरुक निवेश के प्रति किया प्रेरित

  •  भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) एवं विश्व निवेशक सप्ताह 2026 के तहत कोटा सीए ब्रांच द्वारा कोटा रोड स्थित द फूड कस्टम, देवपुरा में nvestor Awareness Programme का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को निवेश के विभिन्न विकल्पों, वित्तीय जागरूकता तथा सुरक्षित निवेश के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बूंदी नगर परिषद के सभापति भरत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में नरेंद्र कुमार जैन, डिप्टी कमिश्नर, SGST एवं CTO बूंदी तथा रामावतार, आयकर अधिकारी, कोटा ने शिरकत की। कार्यक्रम में कोटा सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए अतिशय जैन सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बूंदी के चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए अरुल सोनी ने उपस्थित लोगों को म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, REITs, InvITs, बॉन्ड्स एवं कमोडिटी जैसे निवेश विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं, वित्तीय समझ विकसित करने तथा सोच-समझकर निवेश संबंधी निर्णय लेने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सीए वैभव जैन ने किया, जबकि कार्यक्रम की समन्वयक सीए ख्याति भंडारी, सीकासा चेयरपर्सन रहीं। आयोजन के दौरान निवेशक जागरूकता को बढ़ावा देने और वित्तीय साक्षरता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। कोटा सीए ब्रांच के सचिव सीए सुधांशु उपाध्याय एवं प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों का भी आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस आयोजन ने निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में वित्तीय साक्षरता का संदेश प्रसारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share
निवेशक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षित एवं जागरुक निवेश के प्रति किया प्रेरित

 भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) एवं विश्व निवेशक सप्ताह 2026 के तहत कोटा सीए ब्रांच द्वारा कोटा रोड स्थित द फूड कस्टम, देवपुरा में nvestor Awareness Programme का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को निवेश के विभिन्न विकल्पों, वित्तीय जागरूकता तथा सुरक्षित निवेश के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बूंदी नगर परिषद के सभापति भरत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में नरेंद्र कुमार जैन, डिप्टी कमिश्नर, SGST एवं CTO बूंदी तथा रामावतार, आयकर अधिकारी, कोटा ने शिरकत की। कार्यक्रम में कोटा सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए अतिशय जैन सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बूंदी के चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए अरुल सोनी ने उपस्थित लोगों को म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, REITs, InvITs, बॉन्ड्स एवं कमोडिटी जैसे निवेश विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं, वित्तीय समझ विकसित करने तथा सोच-समझकर निवेश संबंधी निर्णय लेने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सीए वैभव जैन ने किया, जबकि कार्यक्रम की समन्वयक सीए ख्याति भंडारी, सीकासा चेयरपर्सन रहीं। आयोजन के दौरान निवेशक जागरूकता को बढ़ावा देने और वित्तीय साक्षरता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। कोटा सीए ब्रांच के सचिव सीए सुधांशु उपाध्याय एवं प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों का भी आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस आयोजन ने निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में वित्तीय साक्षरता का संदेश प्रसारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news