TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

07-10-2026

उदयपुर में स्टोन, जयपुर में रेडीमेड गारमेंट्स तथा जोधपुर में फर्नीचर एवं हैंडीक्राफ्ट सेक्टर पर रहेगा फोकस

  •  एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के Raising and Accelerating MSME Performance (RAMP) कार्यक्रम के तहत राजस्थान की एमएसएमई इकाइयों एवं निर्यातकों को इंटरनेशनल मार्केट्स से जोडऩे तथा राज्य से एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिवर्स बायर्स-सेलर्स मीट्स आयोजित की जायेगी। इन आयोजनों के माध्यम से राज्य के एक्सपोर्टर को प्रतिष्ठित विदेशी खरीदारों के साथ सीधे संवाद, उत्पाद प्रदर्शन तथा नए निर्यात अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के प्रथम चरण में उदयपुर में स्टोन सेक्टर, जयपुर में रेडीमेड गारमेंट्स सेक्टर तथा जोधपुर में फर्नीचर एवं हैंडीक्राफ्ट सेक्टर के लिए रिवर्स बायर्स-सेलर्स मीट आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं। इन आयोजनों में संबंधित सेक्टरों के लिए महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बाजारों, जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय देशों तथा खाड़ी देशों से प्रतिष्ठित इंपोर्टर एवं विदेशी खरीदारों को आमंत्रित किया जाएगा। विदेशी खरीदारों और राजस्थान के निर्यातकों के बीच बी-टू-बी बैठकें आयोजित होंगी।, जिनमें निर्यातक अपने उत्पादों, सैंपल एवं प्रोडक्ट कैटलॉग प्रदर्शित करने के साथ-साथ संभावित व्यावसायिक अवसरों पर सीधे चर्चा कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से एमएसएमई निर्यातकों को नए इंटरनेशनल मार्केट्स तक पहुंच बनाने, नए खरीदार विकसित करने तथा अपने उत्पादों की ग्लोबल पहचान बढ़ाने में सहायता मिलेगी। इन आयोजनों से राज्य के एक्सपोर्ट कारोबार में वृद्धि के साथ-साथ राजस्थान के एमएसएमई क्षेत्र को ग्लोबल वैल्यू चेन से जोडऩे में भी मदद मिलेगी। 

Share
उदयपुर में स्टोन, जयपुर में रेडीमेड गारमेंट्स तथा जोधपुर में फर्नीचर एवं हैंडीक्राफ्ट सेक्टर पर रहेगा फोकस

 एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के Raising and Accelerating MSME Performance (RAMP) कार्यक्रम के तहत राजस्थान की एमएसएमई इकाइयों एवं निर्यातकों को इंटरनेशनल मार्केट्स से जोडऩे तथा राज्य से एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिवर्स बायर्स-सेलर्स मीट्स आयोजित की जायेगी। इन आयोजनों के माध्यम से राज्य के एक्सपोर्टर को प्रतिष्ठित विदेशी खरीदारों के साथ सीधे संवाद, उत्पाद प्रदर्शन तथा नए निर्यात अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के प्रथम चरण में उदयपुर में स्टोन सेक्टर, जयपुर में रेडीमेड गारमेंट्स सेक्टर तथा जोधपुर में फर्नीचर एवं हैंडीक्राफ्ट सेक्टर के लिए रिवर्स बायर्स-सेलर्स मीट आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं। इन आयोजनों में संबंधित सेक्टरों के लिए महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बाजारों, जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय देशों तथा खाड़ी देशों से प्रतिष्ठित इंपोर्टर एवं विदेशी खरीदारों को आमंत्रित किया जाएगा। विदेशी खरीदारों और राजस्थान के निर्यातकों के बीच बी-टू-बी बैठकें आयोजित होंगी।, जिनमें निर्यातक अपने उत्पादों, सैंपल एवं प्रोडक्ट कैटलॉग प्रदर्शित करने के साथ-साथ संभावित व्यावसायिक अवसरों पर सीधे चर्चा कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से एमएसएमई निर्यातकों को नए इंटरनेशनल मार्केट्स तक पहुंच बनाने, नए खरीदार विकसित करने तथा अपने उत्पादों की ग्लोबल पहचान बढ़ाने में सहायता मिलेगी। इन आयोजनों से राज्य के एक्सपोर्ट कारोबार में वृद्धि के साथ-साथ राजस्थान के एमएसएमई क्षेत्र को ग्लोबल वैल्यू चेन से जोडऩे में भी मदद मिलेगी। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news