भीलवाड़ा बेस्ड टेक्सटाइल कंपनी लग्नम स्पिनटेक्स लिमिटेड ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के सितंबर-2026 क्वार्टर व अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। सितंबर 2026 क्वार्टर में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 30.3 फीसदी बढक़र 172.59 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछली समान अवधि में 132.43 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट करीब दोगुना होकर 23.66 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो एक साल पहले 11.94 करोड़ रुपए था। कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी तेज उछाल देखने को मिला और सितंबर 2026 क्वार्टर में नेट प्रॉफिट 2053 फीसदी बढक़र 8.18 करोड़ रुपए हो गया, जबकि सितंबर 2025 क्वार्टर में यह 38 लाख रुपए था। कंपनी की ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबेलिटी में सुधार का असर उसके मार्जिन पर भी दिखाई दिया। दूसरी तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन बढक़र 13.71 फीसदी हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष के समान क्वार्टर में यह 9.02 फीसदी था। कंपनी की प्रति शेयर आय (श्वक्कस्) भी पिछले साल के 0.21 रुपए से बढक़र 4.63 रुपए हो गई। पहली छमाही में भी कंपनी की ग्रोथ मजबूत रही। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में ऑपरेटिंग रेवेन्यू 24.2 फीसदी बढक़र 338.44 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 272.53 करोड़ रुपए थी। इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट 64.4 फीसदी बढक़र 44.44 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 27.03 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी 9.92 फीसदी से बढक़र 13.13 फीसदी हो गया। पहली छमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 500 फीसदी बढक़र 14.07 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2.35 करोड़ रुपये था। कंपनी की ग्रोथ में डोमेस्टिक मार्केट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्लोबल कारोबार में जारी अनिश्चितताओं के बावजूद दूसरी तिमाही में डोमेस्टिक रेवेन्यू करीब 42 फीसदी बढक़र 111.37 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 78.29 करोड़ रुपए थी। पहली छमाही में डोमेस्टिक रेवेन्यू करीब 58 फीसदी बढक़र 232.93 करोड़ रुपए पहुंच गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 147.64 करोड़ रुपए थी। कंपनी के अनुसार, डोमेस्टिक मार्केट में मजबूत डिमांड और बेहतर मार्जिन से कारोबार को सहारा मिला है। एक्सपोर्ट कारोबार भी कंपनी की विविधीकृत बाजार रणनीति का अहम हिस्सा बना हुआ है। मजबूत फाइनेंशियल परफोर्मेंस के चलते कंपनी का शेयर सोमवार को एनएसई पर 20 फीसदी बढक़र 90.20 रुपए पर बंद हुआ। लग्नम स्पिनटेक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद मंगल ने कहा कि सितंबर 2026 क्वार्टर और अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही में कंपनी का परफॉर्मेंस रेवेन्यू में बढ़ोतरी, ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन में सुधार ऑपरेशनल एफिशिएंसी पर लगातार ध्यान देने का परिणाम है। कंपनी जल्द ही लगभग 15.5 मेगावाट के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स शुरू करने की तैयारी में है। इन प्रोजेक्ट्स के चालू होने के बाद कंपनी की कुल एनर्जी जरूरतों का लगभग 70 फीसदी हिस्सा Renewable Sources से पूरा होने की उम्मीद है।