जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (जेआईए) के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष सोनू भार्गव एवं सचिव अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में रीको इकाई प्रभारी एस. के. कटियार से मुलाकात कर बासनी, हैवी इंडस्ट्रियल एरिया एवं लाइट इंडस्ट्रियल एरिया सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में सडक़, सफाई एवं ड्रेनेज व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने दीपावली से पूर्व लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाने तथा औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की। जेआईए अध्यक्ष सोनू भार्गव ने आरयूआईडीपी द्वारा पाइपलाइन कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सडक़ों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मांग की कि प्रभावित सडक़ों पर तत्काल ग्रेवल डालकर समतलीकरण एवं मरम्मत करवाई जाए। साथ ही, स्थायी समाधान के लिए सडक़ निर्माण एवं डामरीकरण का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने आरयूआईडीपी एवं रीको के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करवाने पर जोर दिया। जेआईए सचिव अंकुर अग्रवाल ने दीपावली के मद्देनजर औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सडक़ों के किनारे जमा मिट्टी, पत्तों एवं मलबे को हटाने, रीको के नालों में उगे पेड़ों एवं अन्य अवरोधों को हटाकर जल निकासी व्यवस्था सुचारू करने तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सेवा को प्रभावी बनाने की मांग की। जेआईए उपाध्यक्ष बृज मोहन पुरोहित एवं कोषाध्यक्ष दीपक जैन ने न्यू पावर हाउस से दाऊजी होटल सर्किल तक खुले नाले को बॉक्स कन्वर्टिंग के माध्यम से कवर करवाने, मेडीप्लस से नोबल आर्ट तक सीसी सडक़ निर्माण कार्य पूरा करवाने तथा क्यूरियो क्राफ्ट क्षेत्र में सीसी सडक़ का निर्माण करवाने की मांग रखी। उन्होंने कृष्णा धर्म कांटा से सालावास रोड तक बॉक्स कन्वर्टिंग करवाने एवं सडक़ संपर्क विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। वरिष्ठ उद्यमी एन. के. जैन एवं सहसचिव राहुल धूत ने रोड नंबर 3 को रोड नंबर 8 से जोडऩे, रोड नंबर 6 को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने तथा रोड नंबर 9, 10 एवं 11 सहित अन्य सडक़ों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग की। रीको इकाई प्रभारी एस. के. कटियार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि न्यू पावर हाउस से दाऊजी होटल सर्किल तक खुले नाले को बॉक्स कन्वर्टिंग के माध्यम से कवर करने का कार्य आगामी 10 दिनों में पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोड नंबर 6 को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। मेडीप्लस से नोबल आर्ट तक तथा बासनी औद्योगिक क्षेत्र में रोड नंबर 9, 10 एवं 11 सहित अन्य सडक़ों पर सीसी सडक़ निर्माण कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने संबंधित सडक़ निर्माण कार्यों को दीपावली से पूर्व पूरा करवाने का आश्वासन दिया। कटियार ने बताया कि बासनी, हैवी इंडस्ट्रियल एरिया एवं लाइट इंडस्ट्रियल एरिया में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सेवा संचालित की जा रही है। उन्होंने उद्यमियों से आग्रह किया कि इन क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सेवा एवं सफाई से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर वे छ्वष्ट क्तक्र स्ष्ट्रहृहृश्वक्र मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी।