TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

02-10-2026

मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मिश्रा अध्यक्ष बने

  •  मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 55वीं वार्षिक आमसभा एवं कार्यकारिणी समिति की बैठक के साथ वार्षिक चुनाव संपन्न हुए, जिसमें जे.के.टायर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक अनिल मिश्रा को सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए चैम्बर का अध्यक्ष चुना गया। आर.के. जैन को पुन: मानद महासचिव चुना गया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. आर.सी. लोढ़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं मनोमय टेक्स इंडिया के योगेश लढ्ढ़ा, संगम इंडिया लिमिटेड के अनुराग सोनी एवं ओस्तवाल ग्रुप के पंकज ओस्तवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा निर्मल कुमार जैन को संयुक्त सचिव तथा एस के सुराणा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व मानद महासचिव आर.के. जैन ने वर्षभर चैम्बर की ओर से की गई विभिन्न गतिविधियों, उद्योग एवं व्यापार से जुड़े मुद्दों के समाधान तथा सदस्यों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। डॉ. आर सी लोढ़ा ने न्यूजीलैंड चैम्बर एवं मेवाड चैम्बर के मध्य हुए एमओयू की जानकारी दी। अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान चैंबर के पूर्वाध्यक्षों एवं सभी सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share
मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मिश्रा अध्यक्ष बने

 मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 55वीं वार्षिक आमसभा एवं कार्यकारिणी समिति की बैठक के साथ वार्षिक चुनाव संपन्न हुए, जिसमें जे.के.टायर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक अनिल मिश्रा को सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए चैम्बर का अध्यक्ष चुना गया। आर.के. जैन को पुन: मानद महासचिव चुना गया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. आर.सी. लोढ़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं मनोमय टेक्स इंडिया के योगेश लढ्ढ़ा, संगम इंडिया लिमिटेड के अनुराग सोनी एवं ओस्तवाल ग्रुप के पंकज ओस्तवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा निर्मल कुमार जैन को संयुक्त सचिव तथा एस के सुराणा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व मानद महासचिव आर.के. जैन ने वर्षभर चैम्बर की ओर से की गई विभिन्न गतिविधियों, उद्योग एवं व्यापार से जुड़े मुद्दों के समाधान तथा सदस्यों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। डॉ. आर सी लोढ़ा ने न्यूजीलैंड चैम्बर एवं मेवाड चैम्बर के मध्य हुए एमओयू की जानकारी दी। अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान चैंबर के पूर्वाध्यक्षों एवं सभी सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news