TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

22-07-2026

जयपुर बेस्ड अद्वित ज्वेल्स का शानदार प्रदर्शन, रेवेन्यू 34% व प्रॉफिट 36% बढ़ा

  •  जयपुर की ट्रेडीशनल हैंडक्राफ्टेड फाइन ज्वैलरी बनाने वाली अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड (रामभजो) ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 व जनवरी-मार्च 2026 क्वार्टर के लिए ऑडिटेड वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के दौरान रेवेन्यू व नेट प्रॉफिट में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए मजबूत कारोबारी परफॉर्मेंस दर्ज किया है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी की कुल रेवेन्यू  33.68 फीसदी बढक़र 167.03 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछली समान अवधि में 125 करोड़ रुपए थी। वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 32.52 फीसदी की वृद्धि के साथ यह 49.24 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो पिछली समान अवधि में 37.15 करोड़ रुपए था। कंपनी का नेट प्रॉफिट 35.56 फीसदी बढक़र 34.39 करोड़ रुपए दर्ज किया गया, जो पिछली समान अवधि में 25.36 करोड़ रुपए था जो उसके मजबूत बिजनेस मॉडल, परिचालन दक्षता और अनुशासित क्रियान्वयन को दर्शाता है। इस दौरान कंपनी ने लाभप्रदता भी मजबूत बनाए रखी। ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 29.48 फीसदी और नेट प्रॉफिट मार्जिन 20.59 फीसदी रहा। कंपनी के चेयरमैन व एमडी नितिन गिलारा ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी के लिए ऐतिहासिक रहा है। इस दौरान कंपनी ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के साथ-साथ 1 जुलाई 2026 को अपने इक्विटी शेयरों की एनएसई और बीएसई पर सफल लिस्टिंग भी पूरी की। उन्होंने कहा कि यह कंपनी की विकास यात्रा का नया अध्याय है और निवेशकों एवं हितधारकों के विश्वास का प्रमाण है। कंपनी का डिजाइन बेस्ड इनोवेशन, बेहतरीन कारीगरी और ग्राहक-केंद्रित उत्पाद रणनीति ने प्रीमियम ज्वेलरी सेगमेंट में उसकी स्थिति को और मजबूत किया है। एक सदी से अधिक पुरानी विरासत के साथ कंपनी अपने मार्केट एक्सपेंशन, मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने और शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
जयपुर बेस्ड अद्वित ज्वेल्स का शानदार प्रदर्शन, रेवेन्यू 34% व प्रॉफिट 36% बढ़ा

 जयपुर की ट्रेडीशनल हैंडक्राफ्टेड फाइन ज्वैलरी बनाने वाली अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड (रामभजो) ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 व जनवरी-मार्च 2026 क्वार्टर के लिए ऑडिटेड वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के दौरान रेवेन्यू व नेट प्रॉफिट में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए मजबूत कारोबारी परफॉर्मेंस दर्ज किया है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी की कुल रेवेन्यू  33.68 फीसदी बढक़र 167.03 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछली समान अवधि में 125 करोड़ रुपए थी। वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 32.52 फीसदी की वृद्धि के साथ यह 49.24 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो पिछली समान अवधि में 37.15 करोड़ रुपए था। कंपनी का नेट प्रॉफिट 35.56 फीसदी बढक़र 34.39 करोड़ रुपए दर्ज किया गया, जो पिछली समान अवधि में 25.36 करोड़ रुपए था जो उसके मजबूत बिजनेस मॉडल, परिचालन दक्षता और अनुशासित क्रियान्वयन को दर्शाता है। इस दौरान कंपनी ने लाभप्रदता भी मजबूत बनाए रखी। ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 29.48 फीसदी और नेट प्रॉफिट मार्जिन 20.59 फीसदी रहा। कंपनी के चेयरमैन व एमडी नितिन गिलारा ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी के लिए ऐतिहासिक रहा है। इस दौरान कंपनी ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के साथ-साथ 1 जुलाई 2026 को अपने इक्विटी शेयरों की एनएसई और बीएसई पर सफल लिस्टिंग भी पूरी की। उन्होंने कहा कि यह कंपनी की विकास यात्रा का नया अध्याय है और निवेशकों एवं हितधारकों के विश्वास का प्रमाण है। कंपनी का डिजाइन बेस्ड इनोवेशन, बेहतरीन कारीगरी और ग्राहक-केंद्रित उत्पाद रणनीति ने प्रीमियम ज्वेलरी सेगमेंट में उसकी स्थिति को और मजबूत किया है। एक सदी से अधिक पुरानी विरासत के साथ कंपनी अपने मार्केट एक्सपेंशन, मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने और शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news