TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

16-07-2026

भीलवाड़ा बेस्ड मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़ा

  •  भीलवाड़ा बेस्ड ओस्तवाल गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज की प्रमुख इंटीग्रेटेड फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनी मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अप्रैल-जून 2026 क्वार्टर के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। जून 2026 क्वार्टर में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू मामूली रूप से बढक़र 416 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछली समान अवधि में 410 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढक़र 28 करोड़ रुपए के मुकाबले 33 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 16 फीसदी बढक़र 57 करोड़ रुपए के मुकाबले 66 करोड़ रुपए हो गया, जबकि इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 14 फीसदी से बढक़र 16 फीसदी दर्ज किया गया। कंपनी ने नए कॉम्प्लेक्स फर्टिलाइजर ग्रेड पेश करके अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का भी एक्सपेंशन किया है। धुले, महाराष्ट्र में मौजूद इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर प्लांट कंपनी की ग्रोथ का अगला बड़ा जरिया बनने की उम्मीद है। इससे पश्चिमी और दक्षिणी भारत में मौजूदगी मज़बूत होगी और कंपनी की इंटीग्रेटेड मैैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी भी काफी बढ़ेगी। धुले, महाराष्ट्र प्लांट का एक्सपेंशन अक्टूबर 2026 तक चालू होने की संभावना है। कंपनी का शेयर बुधवार को एनएसई पर 2 फीसदी बढक़र 126.55 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी के एमडी पंकज ओस्तवाल ने कहा कि यह परफॉर्मेंस रॉ-मटेरियल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सप्लाई चेन में रूकावट और मानसून के देर से आने जैसी मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद हासिल किया गया है। जून 2026 क्वार्टर कंपनी के इंटीग्रेटेड बिजनस मॉडल और अलग-अलग जगहों से सामान मंगाने की कैपेसिटी की मजबूती को दिखाता है। 

Share
भीलवाड़ा बेस्ड मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़ा

 भीलवाड़ा बेस्ड ओस्तवाल गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज की प्रमुख इंटीग्रेटेड फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनी मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अप्रैल-जून 2026 क्वार्टर के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। जून 2026 क्वार्टर में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू मामूली रूप से बढक़र 416 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछली समान अवधि में 410 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढक़र 28 करोड़ रुपए के मुकाबले 33 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 16 फीसदी बढक़र 57 करोड़ रुपए के मुकाबले 66 करोड़ रुपए हो गया, जबकि इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 14 फीसदी से बढक़र 16 फीसदी दर्ज किया गया। कंपनी ने नए कॉम्प्लेक्स फर्टिलाइजर ग्रेड पेश करके अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का भी एक्सपेंशन किया है। धुले, महाराष्ट्र में मौजूद इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर प्लांट कंपनी की ग्रोथ का अगला बड़ा जरिया बनने की उम्मीद है। इससे पश्चिमी और दक्षिणी भारत में मौजूदगी मज़बूत होगी और कंपनी की इंटीग्रेटेड मैैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी भी काफी बढ़ेगी। धुले, महाराष्ट्र प्लांट का एक्सपेंशन अक्टूबर 2026 तक चालू होने की संभावना है। कंपनी का शेयर बुधवार को एनएसई पर 2 फीसदी बढक़र 126.55 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी के एमडी पंकज ओस्तवाल ने कहा कि यह परफॉर्मेंस रॉ-मटेरियल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सप्लाई चेन में रूकावट और मानसून के देर से आने जैसी मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद हासिल किया गया है। जून 2026 क्वार्टर कंपनी के इंटीग्रेटेड बिजनस मॉडल और अलग-अलग जगहों से सामान मंगाने की कैपेसिटी की मजबूती को दिखाता है। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news